क्या खाली पेट वर्कआउट करने से ज्यादा फैट बर्न होता है?

खाली पेट वर्कआउट करने से weight loss होता है क्या?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

लोग अक्सर सोचते हैं कि खाली पेट दिन भर रहने से या खाली पेट वर्कआउट करने से ज्यादा फैट बर्न होता है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं-

अगर आप सोचते हैं कि खाली पेट वर्कआउट करने से आप इस दौरान ज्यादा फैट बर्न करते हैं तो आपका सोचना बिल्कुल गलत है। क्योंकि इससे मसल्स बर्न होते हैं न कि फैट।  जर्नल स्ट्रेन्थ एण्ड कंडिशनिंग के अनुसार वर्कआउट के दौरान खाली पेट रहने से टार्गेट आपके मसल्स होते हैं यानि वे बर्न होते हैं  फैट वहीं का वहीं रह जाता है। आप खाली पेट रहकर मेटाबॉलिज़्म को आधार बनाकर मसल्स को टोनअप करते हैं। ये तो सभी को पता है कि कोई भी एक्सरसाइज़ करने के लिए एनर्जी की जंरूरत होती है और अगर आप खाली पेट व्यायाम कर रहे हैं तो कैलोरी बर्न सही मायने में नहीं कर पायेंगे। इस बात से ये बात स्पष्ट हो जाती है कि अगर आप में एक्सरसाइज़ करने की शक्ति ही नहीं होगी तो आपके वर्कआउट करने की क्षमता कम हो जायेगी और आप फैट बर्न नहीं कर पायेंगे।

इसलिए वर्कआउट के पहले हल्का स्नैक्स लेने से बॉडी को फूएल मिल जायेगा वर्कआउट करने के लिए साथ ही सहनशक्ति और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ जायेगी। हल्के स्नैक्स में प्रोटीन युक्त फूड लेने के बजाय कार्बोहाइड्रेड फूड लेनी चाहिए।

न्यूट्रिशनिस्ट प्रिया कठपाल कहना है कि वर्कआउट के पहले संतरा, केला, अंडा, चिकन, ड्राई फ्रूट्स और दूध आदि ले सकते हैं। या आप ये भी ले सकते हैं-

  •  आधा स्लाइस होले वीट या मल्टीग्रेन ब्रेड के साथ एक छोटा चम्मच पिनट बटर ले सकते हैं।
  • आधा कप अंगूर या एक छोटा केला।
  • सॉय मिल्क से बना फ्रूट स्मूदी।
  • एक मुट्ठी बादाम या किशमिश।

इसके अलावा एक बात का ध्यान रखें कि वर्कआउट करने से पहले भरपूर मात्रा में पानी पी लें ताकि बॉडी हाइड्रेटेड रहे।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source