
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST
शायद आपको पता ही होगा कि हमारा शरीर 80% जल यानि पानी से बना होता है। बिना खाना खाये इंसान कई दिनों तक रह जिंदा रह सकता है लेकिन बिना पानी के जिंदा रहना मुश्किल होता है। अगर शरीर में 2% भी डिहाइड्रेशन हुआ तो हाल बेहाल हो जाता है, आँखों के सामने अंधेरा छा जाता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सेहतमंद और स्वस्थ रहने के लिए कितना ज़रूरी होता है। डायटीशियन और स्पोर्ट्स न्यूट्रीशनिस्ट दीपशिखा अग्रवालका कहना है कि एक वयस्क को दिनभर में कम-से-कम 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए और बच्चे तो वैसे ही बहुत एक्टिव होते है, इसलिए उन्हें लगभग 2 लीटर पानी पिलाना चाहिए। अगर पानी कम पीने के कारण डिहाइड्रेशन हुआ है तो आप इन लक्षणों के द्वारा महसूस कर सकते हैं-
• अचानक थकान महसूस होना।
• चक्कर आने लगना।
• आँखो के सामने अंधेरा छाना आदि।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पानी पीना भी सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। बिल्कुल सही, दीपशिखा अग्रवाल का कहना है कि सिर्फ पानी पीने से आप कितनी बीमारियों को खुद से दूर रह सकते हैं और बॉडी को फिट और फाइन रख सकते हैं। चलिये इनके बारे में जानते हैं-
• डाइजेस्शन बेहतर बनाता है- पानी फूड्स के न्यूट्रिएन्ट्स को तोड़कर खाना को जल्दी हजम करने में सहायता करता है और इससे बदहजमी की समस्या भी कम हो जाती है। पढ़े- सुबह गुनगुना पानी पीने के छह फ़ायदे
• किडनी को हेल्दी रखता है- अगर आपको किडनी को आसान तरीके से हेल्दी रखना है तो सिर्फ पर्याप्त मात्रा में पानी पियें क्योंकि पानी किडनी से विषाक्त पदार्थों को निकाल कर उसको हेल्दी बनाता है।
• मुंहासा और झुर्रियों का आना करता है कम- आजकल तो हर किसी को एक्ने, पिंपल्स, रिंकल आदि का प्रॉबल्म रहता ही है। इसके लिए लोग तो तरह-तरह के लोशन और क्रीम तो लगाते हैं लेकिन फायदा कुछ नहीं मिलता। क्या आपको पता है सिर्फ पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से स्किन के सारे प्रॉबल्म से राहत मिल सकती है, जैसे- मुंहासे, झुर्रियां,दाग-धब्बे आदि। क्योंकि पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और शरीर हाइड्रेटेड हो जाता है जिससे चेहरे पर एक अलग ही नैचुरल चमक आ जाती है।
• मेटाबॉलिज़्म रेट बढ़ता है- आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल के इफेक्ट के कारण वेट गेन और मेटाबॉलिज़्म का रेट कम हो जाने का प्रॉबल्म आम हो गया है जिसके कारण वज़न तो बढ़ेगा ही। पानी हाइड्रोलिक एसिड को तोड़कर मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे बिना डायटिंग किये आप आसानी से अपना वेट लॉस कर सकते हैं।
• शरीर का तापमान संतुलित रखता है- बॉडी टेम्परेचर को मेन्टेन करने के लिए शरीर में पानी अहम् भूमिका अदा करती है। शरीर में पानी का अंतग्रहण और निष्कासन का दर संतुलित रखना यानि जितना पानी पियेंगे उतना ही मूत्र के द्वारा निकालना भी ज़रूरी होता है तभी शरीर का तापमान नॉर्मल रहता है। पढ़े- ठंडा पानी या गर्म पानी- कौन-सा पानी पीना सेहत के नजरिये से बेहतर होता हैं?
• कब्ज़ से दिलाता है राहत- कब्ज़ के कष्ट से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के दवा, फल या सब्ज़ी आदि खाते रहते हैं लेकिन सबसे सुलभ पेय जल को ही पीने से पीछे रह जाते हैं। ये मल को नरम करके कब्ज़ के कष्ट से राहत दिलाने में मदद करता है।
• बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है- शायद आपको पता नहीं है शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी बहुत ज़रूरी होता है नहीं तो कई तरह की बीमारियाँ अपना भयंकर रूप धारण कर सकती है साथ ही स्किन भी अपना नैचुरल ग्लो खो देता है। इसलिए दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पियें और डिहाइड्रेशन से बचें।
चित्र स्रोत: Shutterstock