... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English
हम सभी जानते हैं कि मूंगफली कितनी फायदेमंद होती है। हालांकि हममें से कई लोग ये नहीं जानते कि मूंगफली में कितनी कैलोरी होती हैं। कई बार फायदेमंद चीज़ों में भी बहुत अधिक कैलोरी होती है। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं, तो फिक्र न करें हम आपके लिए ये जानकारी लाए हैं। मूंगफली से बनी सभी चीज़ों को खाने से पहले आप यहां से उसकी कैलोरी के बारे में जान सकते हैं। (जानिये अपने पसंदीदा फ्रूट जूस की कैलोरी)
(नोट – कैलोरी काउंट के लिए दुनिया का पहला इंडियन न्यूट्रीशन ट्रैकरHealthifyMe का इस्तेमाल किया गया है।)
मूंगफली ऑलिक एसिड (oleic acid) और मोनोसैचुरेटिड फैट होते हैं जो कि दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। मूंगफली में विटामिन बी3 और नियासिन भी होते हैं जो आपकी मेमोरी को बढ़ाने का काम करते हैं। मूंगफली का ट्रिप्टोफैन (tryptophan) तत्व आपका डिप्रेशन दूर करता है। मूंगफली में ढेर सारा फाइबर होता है जिससे ये उन लोगों के लिए एक अच्छा स्नैक है जो अपना वज़न घटाना चाहते हैं। (जानिये किस परांठें में होत है सबसे अधिक कैलोरी)
कई लोगों को पीनट बटर पसंद होता है लेकिन ये तभी फायदेमंद होगा जब आप इसकी कम मात्रा लें। इसमें कैलोरी अधिक होती है। कच्ची मूंगफली भुनी मूंगफली से ज्यादा अच्छी होती है क्योंकि भूने जाने पर इसमें कैमिकल बदलाव होते हैं जिसके कारण इसे खाने से एलर्जी हो सकती है।
आप अपने खानपान में कई तरीकों से मूंगफली मिला सकते हैं। इसे अपनी सलाद या पोहा में नियमित रूप से मिलाएं। टेस्ट के साथ हेल्थ भी बढ़ेगी। केक और कुकीज़ में पीनट बटर मिलाया जा सकता है।
मूल स्रोत –Who knew the calorie count of peanuts was so high?
अनुवादक –Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock