hamburger icon
A
Read in English

सेक्सी Butt पाने के लिए foam roller से करें एक्सरसाइज़

अपने butt में टोन लाने और एक बेहतर शेप देने के लिए जरूर करें ये एक्सरसाइज़

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST

आपने अपने बट को टोन करने के लिए कई एक्सरसाइज़ ट्राई की होंगी लेकिन क्या आपने फोम रोलर ट्राई किया है? अगर आप अपनी बैकसाइड को टोन अप करना चाहते हैं, तो फोम रोलर आपके लिए एक परफेक्ट चीज है। क्या आप जानते हैं सेक्सी बट पाने के लिए क्या करना चाहिएगोल्ड जिम इंडिया में फिटनेस एक्सपर्ट सागर पेडनेकर के अनुसार, इस उपकरण के साथ वर्कआउट करने से आपको बहुत लाभ होता है और आपके बटक्स को मजबूती व एक बेहतर शेप मिलती है। इतना ही नहीं आपके हिप्स को स्ट्रेच मिलता है मसल्स के खिंचाव को कम करने में मदद मिलती है। इसके बाद आप मनचाही जीन्स, स्कर्ट या कुछ भी पहन सकती हैं। सबसे बड़ी बात नियमित रूप से इस रूटीन के तहत वर्कआउट करने से आपके एब्स और लेग्स को किलर शेप मिल सकती है।

ऐसे करें फोम रोलर से मार्चिंग एक्सरसाइज़

  • अब हाथों से फर्श पर जोर देते हुए धीरे से अपनी पीठ ऊपर उठाएं। यानि आपका पेल्विक हिस्सा हवा में होना चाहिए।

  • एक बार बैलेंस बन जाने पर एक पैर इस तरह ऊपर उठाएं कि मार्चिंग पोजीशन बन जाए और फिर दूसरी तरफ से भी ऐसे ही करें।

ध्यान रहे कि इसे करते समय आपका कंधा कान से दूर होना चाहिए और  इससे कोर टाइट भी होता है। इसके अलावा वर्कआउट के दौरान रोलर का इस्तेमाल करते रहें। इस वर्कआउट से ना केवल आपका बट टोन अप होता है बल्कि आपके बैलेंस में सुधार होता है पीठ मजबूत बनती है इस एक्सरसाइज़ के 15-15 के तीन सेट करें।

ऐसे करें पार्ट ब्रिजिंग एक्सरसाइज़

  • अपनी पीठ के बल लेट जाएं और आपके पैर रोलर के ऊपर होने चाहिए।

  • अब अपने बट ब्रिज पोजीशन में ऊपर उठाएं और सही संतुलन नहीं बनने तक उठाए रखें।

  • अब अपने हिप्स नीचे लाएं और रोलर को पैरों से मूव करें।

  • अब धीरे-धीरे अपनी पीठ नीचे लाएं और फोम रोलर को स्टार्टिंग पोजीशन में ले जाएं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock