... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:34 PM IST
अगर आप अपने शरीर की बनावट को लेकर परेशान हैं और उसे जल्दी से जल्दी सुधारना चाहते हैं तो स्केवट्स के अलावा आपको कई अन्य तरह के एक्सरसाइज करने होंगे। कुछ लोगों के हिप्स और उसके आस पास के हिस्से में इतनी ज्यादा चर्बी बढ़ जाती है जिससे उनका पूरा लुक बिगड़ जाता है। जानी मानी फिटनेस एक्सपर्ट रौशनी शाह यहाँ ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रही हैं जिससे आप अपने हिप्स को सेक्सी शेप दे सकती हैं।
1 - डम्बल डेडलिफ्ट (Dumbell deadlift): अगर आपके हिप्स के आस पास बहुत ज्यादा फैट इकठ्ठा हो गया है तो आपको यह एक्सरसाइज ज़रूर करनी चाहिये। इससे पीठ और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं जिससे हिप्स को आकर्षक आकार मिलता है।
करने का तरीका : पैरों के बीच थोड़ा गैप रखते हुए सीधे खड़े हो जायें। घुटनों को मोड़ते हुए नीचे की तरफ झुकें और डम्बल को उठायें। डम्बल को धीरे-धीरे उठाते हुए हिप्स की ऊँचाई तक लायें और फिर उसे नीचे की तरफ ले जायें। ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखें कि सारा दवाब हाथ की बजाय पैरों और हिप्स की मांसपेशियों पर पड़ना चाहिये।
2 - सुपरमैन : ये एक्सरसाइज बैक मसल्स और हिप्स को सही शेप देने के लिए बहुत असरदार है।
करने का तरीका : पेट के बल लेट जायें और अपने हाथो और पैरों को ऊपर की तरफ उठायें। इस समय शरीर की संरचना बिल्कुल सुपरमैन जैसी हो जाती है। इस पोजीशन में 2-3 सेकंड तक बने रहें और फिर हाथ-पैर नीचे कर लें और फिर दोहरायें। ये देखने में बहुत ही आसान एक्सरसाइज लगती है लेकिन ये बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इसे नियमित करने से पेट और लोअर बैक को सही शेप मिलता है।
3 - ग्लूट ब्रिज(Glute bridge): इसे बट लिफ्ट नाम से भी जाना जाता है और हिप्स को सही आकार देने के लिए ये बहुत ही ज़रूरी एक्सरसाइज है। ये हैमस्ट्रिंग मसल्स के साथ साथ हिप्स की मांसपेशियों में भी कसाव लाते हैं जिससे वे कुछ ही दिनों में सही शेप में आ जाती हैं। एक्सरसाइज की शुरुवात करने वालों के लिए यह सबसे उपयुक्त है।
करने का तरीका: पीठ के बल लेट जायें और पंजों को जमीन पर रखते हुए घुटने मोड़ लें। हाथो को साइड में ही रखें और फिर शरीर के पेल्विक हिस्से को ऊपर छत की तरफ उठायें। उठाते समय आपकी गर्दन और पंजे जमीन पर ही टिके होने चाहिये और बाकी शरीर हवा में। इस पोजीशन में कम से कम 5-6 सेकंड तक रुकें और इसे 4-5 बार दोहरायें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock