सूर्य नमस्कार करने से पहले करें ये 4 वार्म-अप एक्सरसाइज

सूर्यनमस्कार को सही तरीके से करने से पहले अपने शरीर को पूरी तरह तैयार कर लें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

कुछ लोगों के लिये सूर्य नमस्कार करना उनकी एक आदत है, वहीँ कुछ लोगो के लिये यह वजन कम करने का तरीका, और  कुछ लोग इसे खुद से जुड़ने का माध्यम समझते हैं। कारण कुछ भी हो लेकिन सूर्य नमस्कार करना हर मायनों में हमारे स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद है। सूर्य नमस्कार को सही तरीके से करना बहुत ज़रूरी है और इसके लिये आपको इसे करने से पहले खुद को पूरी तरह वार्म-अप कर लेना चाहिये। हम यहाँ सूर्य नमस्कार से पहले की जानी वाली ऐसी ही 4 व्यायामों के बारे में बता रहे हैं।

सिर को घुमाना : सीधे खड़े हो जायें, आँखें बंद कर लें और सिर को घड़ी की दिशा में और उसकी विपरीत दिशा में घुमायें। ऐसा करते समय अपनी साँसों पर ध्यान केन्द्रित करें। जब आप दाहिनी तरफ से सिर को घुमाना शुरू करें तब गहरी सांस अन्दर लें और बायीं ओर मोड़ते समय सांस बाहर छोड़ दें। इसे कम से कम 4-5 मिनट तक करें।

कंधो को घुमाएँ: अपने कन्धों को आगे और पीछे की तरफ गोलाई में घुमायें। साथ ही सिर घुमाने में साँसों को लेने छोड़ने की जो प्रक्रिया की थी उसी तरह दोहरायें। कन्धों को धीरे-धीरे घुमायें जिससे गहरी साँसे लेना आसान रहेगा और आपके कन्धों को भी आराम मिलेगा। इसे 4-5 मिनट तक करें।

हिप रोटेशन : अपने हाथ को पीछे अपने कूल्हों पर रखें और गोलाई में घुमायें। ध्यान रखें कि सिर्फ हिप्स को ही घुमाना है पूरे शरीर को नहीं। यह आपके हिप्स को लचीला बनाने में मदद करेगा जिससे आपको सूर्यनमस्कार करने में आसानी रहेगी। साथ ही इसे करते समय साँसों पर ध्यान केंद्रित करें और इसे 4-5 मिनट तक करें।

घुटनों को घुमायें : यह सूर्य नमस्कार से पहले की जाने वाली सबसे आखिरी आसन है। अपनी हथेलियों को घुटने पर रखें और साँसों पर ध्यान केंद्रित करते हुए गोलाई में धीरे धीरे घुमायें।

इन आसनों को करने से पहले ये तीन बातें ज़रूर ध्यान रखें:

  • जब एक तरफ से घुमाना शुरू करें तो गहरी सांस को अन्दर लें फिर दूसरी तरफ घुमाते समय सांस को छोड़ें।
  • प्रत्येक आसन को 4-5 मिनट तक करें।
  • घड़ी के चलने की दिशा एवं उसकी विपरीत दिशा दोनों तरफ घुमायें।

ये वार्म-अप एक्सरसाइज आपकी साँसों को बेहतर करते हैं और पूरे सिस्टम को साफ़ करने साथ ही सूर्यनमस्कार को आसानी से करने में मदद करते हैं। अगर आपने अभी सूर्य नमस्कार करना शुरू किया है तो इन चारों व्यायामों को ज़रूर करें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source