कंप्यूटर पर काम करने वाले ज़रूर करें ये एक आसान एक्सरसाइज़

कंप्यूटर पर घंटों काम करने से आपका पोस्चर ख़राब हो सकता है

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

कंप्यूटरपर घंटों काम करने के दौरान कई बार सिर आगे की तरफ झुक जाता है और कंधे भी लटक जाते हैं। देर तक ऐसी स्थिति बने रहने से यकीनन आपका पोस्चर यानि मुद्रा ख़राब हो सकता है। एक ख़राब पोस्चर आपको अस्वस्थ बना सकता है। इसलिए अगर आपको लगता है कि आप झुका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो आपको तुरंत अपनी मुद्रा में सुधार करना चाहिए। सीधे चलने या बैठने से आप न सिर्फ अपने को पेट को सही से संभाल पाते हैं बल्कि एक अच्छी मुद्रा बनाए रखने के लिए अपने कोर, बैक और बट की मांसपेशियों का उपयोग भी करते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट रौशनी शाह के अनुसार, एक सही मुद्रा वो होती है, जब आप अपने कानों को अपने कंधे की लाइन में रखते हैं। आपके पेट में खींचाव होता है और आपके कंधे पीछे की तरफ होते हैं। खैर अगर आपको ऐसा लगता है कि आपकी मुद्रा सही नहीं है, तो इसे ठीक करने के लिए आप डम्बल साइड बेंड (Dumbbell side bend) स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकते हैं। पढ़ें- हफ्ते में केवल 300 मिनट एक्सरसाइज़ करके दिल को रखें स्वस्थ!

डम्बल साइड बेंड स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ऐसे करें

अपनी पीठ को सीधा रखते हुए खड़े हो जाएं और अपने पैर व कंधों को चौड़ा कर लें। दोनों हाथों में डम्बल लेकर कंधों को रिलेक्स करें। अब कमर के सहारे एक तरफ धीरे-धीरे झुकें और इस मुद्रा में लगभग तीन सेकंड तक रहें। इसके बाद स्टार्टिंग पोजिशन में आ जाएं। अब अपनी कमर को दूसरी तरफ झुकाएं। इस तरह दोनों तरफ 15-15 के 3 सेट करें।

इससे क्या लाभ होता है

ये एक्सरसाइज़ आपके टेढ़ेपन पर काम करती है और लोअर बेक मसल्स आपकी बॉडी को सीधा करने में सहायता करती हैं। ये आपके बैलेंस को भी बेहतर बनाती है और आप अपने शरीर को सही तरह से नियंत्रित कर पाते हैं।

इस बात का रखें ख्याल

अगर आप इस एक्सरसाइज़ की शुरुआत कर रहे हैं, तो ध्यान रहे कि आप कम वजन के साथ शुरू करें। हालांकि धीरे-धीरे आप थोड़े भारी डम्बल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा भारी डम्बल से भी एक्सरसाइज़ न करें, इससे आपकी रीढ़ को नुकसान हो सकता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source