वज़न घटाने का निराला और अजूबा तरीका, आजमाया है आपने?

बिना ज्यादा मेहनत किये जंक फूड्स कैसे करें परहेज़!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Mousumi Dutta

जो लोग रात को देर तक जागकर काम करते हैं उनको रात के बीच में भूख लगने लगती है। खास कर जब आपके किचन में आईसक्रीम या चिप्स का पैकेट हो। उस वक्त तो आप बिना कुछ सोचे समझे पेट भर कर खा लेते हैं लेकिन उसके बाद अगले दिन सुबह आपको खुद को दोष देने लगते हैं। और आपकी यही अनहेल्दी आदत आपके वज़न के बढ़ने का एक अहम् कारण बनता जा रहा है। दिन भर आप कितना भी डायट पर रहें लेकिन रात की यही आदत आपके पूरे दिन के किये कराये पर पानी फेर देता है।

क्यों सोच में पड़ गए न! बात ये सच हैं लेकिन मैंने एक बात अनुभव किया है और इस तरीके को अपनाकर देखा है कि रात को डिनर के बाद पेस्ट से ब्रश करने पर रात के मध्य में भूख नहीं लगती है। वैसे तो हमेशा डॉक्टर इस बात की सलाह देते हैं कि दो बार ब्रश ज़रूर करनी चाहिए, लेकिन कितने लोग हैं जो इस नियम का पालन करते हैं। लेकिन आप इस आदत को अपनाकर देखें और वज़न में आये फर्क को महसूस करें। हर रात डिनर के बाद तुरन्त बाद बिना देर किये मिन्ट फ्लेवर वाले पेस्ट को ब्रश करें। इससे आपका मुँह फ्रेश महसूस करेगा। उसके बाद आप देखेंगे कि आपके परिवार के लोग कितना भी चिप्स और जंक फूड्स खायें आप अपने मुँह के इस फ्रेश फिलिंग को खोना नहीं चाहेंगे और इस फूड्स से दूर रहेंगे। इस तरह आप जंक फूड्स खाने से भी बच पायेंगे और हेल्दी रहने के तरफ अपना कदम भी बढ़ा लेंगे।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source