... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST
वो एयर फ्रेशनर जिसे विज्ञापनों में सभ्य लोगों के घर में हमेशा इस्तेमाल मिलनेवाली चीज़ बताया जाता है। वह न केवल आपके घर बल्कि बाथरुम, कार और केबिन को भी महकाने का काम करते हैं। उन्हें अब बाज़ार खरीदने की कोई ज़रूरत नहीं क्योंकि आप अपने घर को महकाने के लिए घर में ही एयर फ्रेशनर बना सकते हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। दरअसल बाज़ार में मिलनेवाले एयर फ्रेशनर में कई प्रकार के केमिकल्स होते हैं। साथ ही वे काफी महंगे भी होते हैं। हो सकता है दुकानों पर मिलनेवाले किसी भी एयर फ्रेशनर की खूश्बू आपको पसंद न आयी हो। ऐसे में आपके लिए हम बता रहे हैं घर में एयर फ्रेशनर बनाने का नुस्खा। आप इस एयर फ्रेशनर की खूश्बू ही नहीं बल्कि रंग और आकार भी अपनी पसंद के हिसाब से तय कर सकते हैं।
आपको इस जेल एयर फ्रेशनर बनाने के लिए नीचे लिखी चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी।
• आपका मनपसंद इसेन्शियल ऑयल (लैवेंडर, सीडर वूड, ऑरेंज, कॉफी, कैनबीस फ्लॉवर, जैस्मीन, लेमनग्रास, पेपरमिंट, रोज़वूड, सैंडलवूड या लेमन जो भी चाहें चुन लीजिए)।
• एक सॉसपैन और सॉसपैन होल्डर (मध्यम गहराई वाला कोई बर्तन और उसे पकड़ने के लिए कोई औज़ार)
• जिलेटिन पावडर (बिना फ्लेवर वाले)
• लकड़ी का चम्मच या कलछी
• फूड कलरिंग
• नमक
• एक डिब्बा जो गर्मी बर्दास्त कर सकें(माइक्रोवेव में इस्तेमाल होनेवाला डिब्बा)
एयर फ्रेशनर बनाने की विधि-
स्टेप 1
सबसे पहले डिब्बे में अपने मनपसंद फूड कलर की 2-3 बूंदे टपकाएं। इससे ज़्यादा मात्रा पर्याप्त होगी तो ज़्यादा रंग डालने की आवश्यकता नहीं होगी।
स्टेप 2
अब जो भी इसेन्शियल ऑयल आप इस्तेमाल कर रहे हों उसकी 40 से 45 बूंदें इसमें टपकाकर अच्छी तरह मिलाएं। यह मात्रा आपकी पसंद के अनुसार हो सकती है। आप एयर फ्रेशनर की गंध जितनी तेज़ या मध्यम रखना चाहें उस हिसाब से इसेन्शियल ऑयल की मात्रा ले सकते हैं।
स्टेप 3
अब एक कप पानी को उबलने के लिए रखें। इसमें एक जिलेटीन पावडर का एक पूरा पैकेट मिलाएं। ध्यान रखें जिलेटीन पावडर धीरे-धीरे मिलाना हैऔर कलछी से हिलाते रहें ताकि थक्के न बनें। जैसे ही जिलेटीन घुल जाए इसमें एक कप ठंडा पानी और नमक मिलाएं। कलछी से मिश्रण हिलाते रहें और गैस बंद कर दें।
स्टेप 4
अब उबलते हुए मिश्रण को गैस से उतारकर फूड कलर वाले मिश्रण में मिलाएं। मिक्स करते रहें।
स्टेप 5
यह मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो डिब्बे को रेफ्रिज़रेटर में रातभर के लिए रख दें। इसे एक दिन बाद ही हाथ लगाएं।
अगले दिन आपका एयर फ्रेशनर तैयार हो जाएगा। अब इसे चाहें तो किसी काग़ज़, कपड़े या प्लास्टिक के बैग में लपेटकर कहीं टांग सकते हैं या यूं ही किसी टेबल पर रखें और अपने घर को महकने दें।
Read this in English
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock