जिसे आप आइसक्रीम समझ कर खा रहे हैं, वो कुछ और तो नहीं?

Ice cream खाने से पहले इसे जरूर पढ़ लें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

कई लोग जिसे आइसक्रीम समझकर खाते हैं वो दरअसल आइसक्रीम नहीं, फ्रोज़न डेज़र्ट हो सकती है। जी हां, फ्रोज़न डेजर्ट और आइसक्रीम दोनों अलग-अलग चीज़ें हैं, ज्यादातर लोगों की इसकी जानकारी नहीं होती। लेकिन इन दोनों में आखिर फर्क क्या है? क्योंकि हम मदर डेयरी, क्वालिटी वॉल्स, अमूल आदि सभी ब्रांड को आइसक्रीम के लिए पहचानते हैं।

फ्रोजन डेजर्ट और आइसक्रीम में फर्क

इन दोनों में फर्क इसमें डाली वाली चीज़ों के कारण होता है। फ्रोज़न डेजर्ट वेटिजेबल फैट से बनाया जाता है जबकि आइसक्रीम दूध या क्रीम से जो कि डेयरी फैट है। ज्यादातर ब्रांड पैक के कोने में छोटा सा लिख देते हैं, फ्रोज़न डेजर्ट। हालांकि, ये इतना छोटा होता है कि एक बार में तो दिखाई ही नहीं देता। लेकिन एक उपभोक्ता होने के नाते आपको चिंता क्यों करनी चाहिए जानना चाहते हैं? कैलोरी के मामले में।

कैलोरी काउंट - फ्रोजन डेजर्ट बनाम आइसक्रीम

नई दिल्ली की पीएसआरआई हॉस्पिटल की इंचार्ज डायटेटिक्स डॉक्टर बैनर्जी ने हमें इन दोनों के कैलोरी काउंट बताए।

ऐनर्जी – 20 किलोकैलोरी

फैट – 10.5 ग्राम

सैचुरेटिड फैड – 5.8 ग्राम

ट्रांस फैट – 0

आइसक्रीम

ऐनर्जी – 219 किलोकैलोरी

फैट – 13ग्राम

सैचुरेटिड फैट – 8.5 ग्राम

ट्रांस फैट – 0.5 ग्राम

डॉक्टर बैनर्जी बताती हैं कि फ्रोजन डेज़र्ट नैचुरली कॉलेस्ट्रॉल फ्री होते हैं क्योंकि वेजिटेबल फैट में कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता।

क्या है हेल्दी ऑफ्शन? फ्रोजन डेजर्ट या आइसक्रीम

मथुरा के नयति मल्टी स्पेशैलिटी हॉस्पिटल की डायटीशियन डॉक्टर आस्था शर्मा कहती हैं कि, अगर कैलोरी के हिसाब से देखें तो फ्रोज़न डेजर्ट ही हेल्दी होता है। आइसक्रीम सिर्फ कभी-कभी खाई जा सकती है क्योंकि इसमें हाई कार्ब्स, शुगर और फैट होता है। फ्रोज़न डेजर्ट पिछले कई सालों में काफी बदला है। अब आइसक्रीम से अलग इसकी पहचान करना थोड़ा मुमकिन हुआ है। आप घर पर भी फ्रोजन डेजर्ट बना सकते हैं। इसमें क्रीम की जगह थोड़ा योगर्ट डाला जा सकता है। इससे ये ज्यादा हेल्दी बनेगा। आइसक्रीम में लैक्टोज ज्यादा होता है। डॉक्टर आस्था कहती हैं ज्यादा लैक्टोज़ से पेट खराब हो सकता है। फ्रोजन डेजर्ट में ऐंजाइम होते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source