Rope climbing से पाएं स्लिम एंड ट्रिम फिगर

रोप क्लाइम्बिंग से न केवल फैट कम होगा बल्कि कमज़ोर मसल्स भी होंगे मज़बूत

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST

रस्सियों की मदद से वर्कआउट करना आपकी बॉडी के हर पार्ट को टोनअप करता है। तो क्या आपने कभी रोप क्लाइम्बिंग ट्राई की है? रोप क्लाइम्बिंग एक फंक्शनल ट्रेनिंग एक्सरसाइज है जो आपको बहुत कम समय में फिट बना सकती है। इसके साथ ही रोप क्लाइम्बिंग से आपकी स्ट्रेंथ, कॉर्डिनेंशन और फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। वी’स फिटनेस, कोलाबा (मुंबई) के फिटनेस एक्सपर्ट अमरिंदर सिंह बता रहे हैं आप किस तरह रोप क्लाइम्बिंग करके अपने बॉडी को टोन-अप कर सकते हैं।

रोप क्लाइम्बिंग फिटनेस के लिए अपनाया जानेवाला एक तरीका है जो पूरे शरीर की ताकत और सहनशक्ति बढ़ाता है। रोप क्लाइम्बिंग के लिए आपको काफी हिम्मत की ज़रूरत भी पड़ती है।

फायदे

जब आप रोप क्लाइम्बिंग करते हैं तो आपकी बांहों, हाथों, कंधों के पीछे का भाग, शरीर के मुख्यभाग, जांघों और पेल्विक एरिया के मसल्स को फायदा पहुंचता है। आप केवल रस्सी पर चढ़कर ही इसके फायदे पा सकते हैं और अपनी बॉडी को टोनअप कर सकते हैं।

स्टेप्स

1)शुरुआत- आप रस्सी के ऊपरी छोर तक भले न पहुंच सके लेकिन और भी कई तरीके हैं जिससे आप इस एक्सरसाइज का फायदा पा सकते है। जी हां, सबसे पहले ज़मीन पर बैठ जाएं और रस्सी को अपने पैरों के बीच रखें। रस्सी पकड़कर खड़े होने की कोशिश करें। 3-4 बार दोहराएं। अगर आपको यह बहुत मुश्किल लगे तो घुटने के बल थोड़ा झुककर बैठने की कोशिश करें और इसे दोहराते रहें।

2) चढ़ाई- रस्सी को अपने सर के जितना ऊपर हो सकें, बांधें। अपने घुटने मोड़ें और सीने के पास ले आएं। अब पैरों को एक-दूसरे से जोड़े और रस्सी को अपने एक पांव के नीचे और दूसरे के ऊपर से ले जाएं। इस स्थिति में आपके शरीर का पूरा भार पैरों पर चला जाएगा। अब धीरे-धीरे ऊपर जाएं, जब तक कि आपकी बांहें रस्सी के ऊपरी हिस्से तक न पहुंच जाएं। यह स्टेप दोहराते रहें और ऊपर तक जाएं।

3)अवरोहण- उतरने के लिए भी वही तरीका अपनाएं जो चढ़ाई के लिए किया था। रस्सी को अपने पैरों के बीच रखें और धीर-धीरे नीचे उतरते रहें जब तक कि 90 डिग्री की स्थिति में आपके घुटने मुड़ न जाएं। पैर सीधा करें और रस्सी को पैरों के बीच रखें। ज़मीन पर पहुंचने तक यह प्रक्रिया दोहराते रहें।

Read this in English.

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत- Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source