Side lunges से हिप्स को मिलती है सेक्सी शेप, ऐसे करें यह एक्सरसाइज़

इस एक्सरसाइज़ को किसी जिम ट्रेनर की देखरेख में ही करें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST

हॉट एंड सेक्सी दिखने के लिए आपके हिप्स और थाइज का सही शेप में होना बहुत जरूरी है। ज्यादा चौड़े या बहुत पतली हिप्स से आपकी शेप बिगड़ सकती है। हिप्स और थाइज में टोन लाने के लिए लंग्स से बेहतर कोई एक्सरसाइज़ नहीं है। इससे आपकी लेग्स पर भी काम होता है। लंग्स एक्सरसाइज़ करने के लिए आपको स्टेप-बाय-स्टेप इंस्ट्रक्शन फॉलो करने जरूरी हैं। एक बार जब आप यह जान जाएंगे कि इस एक्सरसाइज़ को कैसे किया जाता है, तो आप सही ढंग से साइड लंग्स भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर इससे आपके बट को किलर लुक मिलता है। बट को सेक्सी शेप देने के लिए क्या करेंमल्टी-फिट जिम के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ध्रुव चौधरी आपको साइड लंग्स करने का सही तरीका बता रहे हैं।

इस बात का रखें ध्यान

इस एक्सरसाइज़ को शुरू करते ही वजन का इस्तेमाल ना करें। एक सही पोजीशन में आने के बाद ही धीरे-धीरे वजन का इस्तेमाल करें। किसी भी एक्सरसाइज़ का कोई नया फॉर्म शुरू करने से पहले एक बार जिम ट्रेनर की सलाह जरूर लें।

इस तरह करें साइड लंग्स

  • पहले सीधे खड़े हो जाएं। ध्यान रहे कि आपके पैर और घुटने एक साथ मिले हों।

  • अब अपने एक पैर को साइड में थोड़ी दूरी पर ले जाएं और फैला लें।

  • अब उस पैर को मोड़े और जमीन की तरफ जितना संभव हो झुकें। ध्यान रहे कि जमीन के तरफ झुकते हुए आपका दूसरा पैर सीधा और स्थिर रहना चाहिए।

  • नीचे झुकते समय जिस पैर को आपने मोड़ा है, उसके घुटने दूसरे पैर की उंगलियों से आगे नहीं जाने चाहिए।

  • नीचे झुककर दो से तीन सांस लें और पहली पोजीशन में आ जाएं यानि खड़े हो जाएं।

  • इसी तरह दूसरी तरफ से भी ऐसे ही करें। इस तरह साइड लंग्स का एक सेट पूरा हो जाएगा।

जब आप इस एक्सरसाइज़ को करना शुरू करते हैं, तो 10 का एक सेट करें और उसके बाद धीरे-धीरे 30-50 सेट करें। इस एक्सरसाइज़ को करते समय सांस का ध्यान रखें और जल्दबाजी से बचें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source