... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 28, 2017 12:12 PM IST
आमतौर पर घरों में गाय या भैंस के दूध का ही इस्तेमाल होता है और यह काफी फायदेमंद भी है। हाल के कुछ सालों में बकरी के दूध के फायदों को लेकर काफी चर्चा रही। कई लोगों का यह भी कहना है कि बकरी का दूध डेंगू से बचाव में मदद करता है। इन दिनों अब ऊंट के दूध को लेकर चर्चा फिर से है। अब लोग इसे गाय या भैंस के दूध से ज्यादा फायदेमंद मानने लगे हैं। हाल ही में फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (FSSAI) ने भी इस दूध को उन एनिमल प्रोडक्ट्स की सूची में डाल दिया है जिसे लोगों के पीने के लिए बाज़ार में बेचा जा सकता है।
क्या सच में ऊंट का दूध स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है? हमने इस बारे में मुंबई स्थित जसलोक हॉस्पिटल की चीफ डायटीशियन मिस सुवर्णा सावंत से बातचीत की। उन्होंने बताया कि पहली नज़र में देखने पर तो ऊंट का दूध गाय के दूध से ज्यादा फायदेमंद लगता है लेकिन अभी तक इसको फायदों को लेकर कोई बेहतर रिसर्च या शोध नहीं हुए हैं। इसके बावजूद भी कुछ ऐसे कारण तो हैं ही जो इसे बाकी दूध की तुलना में ज्यादा फायदेमंद बनाते हैं। आइये जानते हैं ऊंट के दूध से होने वाले कुछ फायदों के बारे में
क्या हर कोई ऊंट का दूध पी सकता है?
यह सच है कि इसमें फैट की मात्रा बहुत कम है और प्रोटीन और विटामिन की मात्रा काफी ज्यादा है साथ ही यह हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी सक्षम है। लेकिन अभी तक इस दूध को लेकर कोई अच्छी रिसर्च नहीं आयी है जो यह सिद्ध करे कि यह लम्बे समय तक इंसानों के पीने लायक है या नहीं। इसलिए जब तक इस पर कई शोध और रिसर्च नहीं हो जाता तब आप इस दूध को ना ही पियें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.