क्या आपने सुना? AIB फेम तन्मय भट्ट ने घटाए पूरे 109 किलो वजन!

स्टैंडअप कॉमेडियन तन्मय भट्ट की पुरानी और हालिया तस्वीरों में यह अंतर साफ दिखायी दे रहा है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST

तन्मय भट्ट को उनके प्रोग्राम के लिए पसंद न करने वाले लोग भी अब उनकी उस लगन के दीवाने बन गए हैं जो उन्होंने अपने वेट लॉस गोल को अचीव करने के लिए इस्तेमाल की है। जी हां, तन्मय भट्ट ने घटा लिए हैं पूरे 109 किलो वज़न! और इससे उनकी पर्सनालिटी में कमाल का अंतर दिख गया है। स्टैंडअप कॉमेडियन तन्मय भट्ट की पुरानी और हालिया तस्वीरों में यह अंतर साफ दिखायी दे रहा है। यानि कि वो तमाम लोग जो उनके वज़न के लिए तन्मय का मज़ाक उड़ाते थे अब वे वैसा नहीं कर पाएंगे।

तो, वे सभी लोग जिनकी मानसिकता बहुत छोटी है और जो मनोरंजन के लिए दूसरों का अपमान कर या उनके शरीर से जुड़े गंदे मज़ाक करते हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि 109 किग्रा वज़न घटाना कोई आसान काम नहीं होता और तन्मय भट्ट ने यह मुश्किल काम आसान कर दिखाया है। तन्मय ने हाल ही में एक ट्वीट के ज़रिएअपने वेट लॉस के बारे में सबको बताया-

यही नहीं, यह कमाल करने के लिए तन्मय ने 19 महीने मेहनत की। और यह रहा उसका सबूत-

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source