... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
आपने अपने आस पास ऐसे लोगों को ज़रुर देखा होगा जो रात की पार्टी में ज्यादा खाने के लिए पूरे दिन खुद को भूखा रखते हैं। हालांकि ऐसा यंग ऐज के लड़के लड़कियां ज्यादा करते हैं लेकिन आजकल अधिक उम्र वाले लोग भी ऐसा करने लगे हैं। कुछ लोग इसके पीछे ज्यादा खाना खाने का तर्क देते हैं वहीं कुछ का मानना है कि वे ऐसा अपना वजन कम करने के लिए कर रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठाना लाजिमी है कि क्या सच में दिन भर भूखा रह कर रात में खाना स्वास्थ्य के लिहाज से सही है? या फिर इससे शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकता है। इस सवालों के जवाब के लिए हमने कोलकाता स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल के चीफ न्यूट्रीशनिस्ट मीता शुक्ला से बात की।
उन्होंने बताया कि अगर आप कभी कभार ऐसा कर रहे हैं तो इससे कोई नुकसान नहीं है लेकिन अगर दिन भर भूखा रहने को आप ने अपनी आदत बना ली है तो ये गलत है। शरीर को हमेशा थोड़े थोड़े अंतराल पर भोजन की ज़रूरत पड़ती है क्योंकि इसी से आपको काम करने की और शरीर के अंदुरुनी अंगों को भी काम करने की शक्ति मिलती है। अगर आप पूरा दिन खुद को भूखा रखते हैं तो इससे आप अपना खाने का क्रम तो बिगाड़ते ही हैं साथ ही रात में ज्यादा खा लेने की वजह से आप कई अन्य बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। एक बात जान लें कि आपने चाहे दिन में ज्यादा खाना खाया हो या बिल्कुल भी नहीं खाया हो लेकिन रात में खाते समय हल्का खाना ही खाएं।
अगर आप ये सब वजन कम करने के लिए कर रहे हैं तो जान लें कि इस तरीके से कोई फायदा होने की बजाय आपको नुकसान ही है। हालांकि कभी-कभार भूखा रहने से आपका बॉडी सिस्टम डिटॉक्स हो जाता है जो कि आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। जब आप कुछ भी नहीं खाते हैं तो शरीर में मौजूद ग्लायकोजेन ही विघटित होने लगता है और उससे आपको कैलोरी मिलती है लेकिन इसका वजन कम करने से कोई लेना देना नहीं है। इसलिए अगर आप वजन कम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं तो ये बंद कर दें।
दिन भर भूखा रहने से आपका मेटाबोलिज्म रेट तो कम होता ही है साथ ही आपकी मांसपेशियों में भी दर्द हो सकता है। इसके अलावा आपको ठीक से नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। जब आप दिन भर कुछ नहीं खाते हैं और सीधे रात में डिनर करते हैं तो ऐसे में आप जो भी खाते हैं वो सीधे फैट में कन्वर्ट हो जाता है। जिस वजह से आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए आगे से कभी भी अगर आपको रात में पार्टी या शादी में जाना हो तो भूखा रहने की बजाय दिन में कम कैलोरी वाली चीजें खाएं और शाम को हेल्दी स्नैक लें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock