... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
पनीर टिक्का सबसे पसंदीदा भारतीय शाकाहारी ऐपेटाइज़र में से एक है। यह स्वादिष्ट मसालेदार पनीर पकवान आमतौर पर दही के साथ लेपकर तंदूर ओवन में पकाया जाता है। इसे बनाने के लिए शिमला मिर्च और मशरूम जैसी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि मक्खन का उपयोग करने से इसकी कैलोरी की मात्रा थोड़ी बढ़ सकती है। दुनिया के पहले इंडियन न्यूट्रीशन ट्रैकर हेल्दीफायमी कैलोरी काउंटर (HealthifyMe Calorie Counter) के अनुसार पनीर टिक्का के एक टुकड़े में 45.4 कैलोरी होती है। इसका मतलब यह हुआ कि छह पीस वाली एक प्लेट पनीर टिक्का में 272.4 कैलोरी होती है। पढ़ें: चुकंदरी पनीर: हेल्दी रेसिपी
ऐपेटाइज़र को आटे में लेपित किया जाता है, जिस वजह से यह एक ग्लूटेन-फ्री डिश होती है। प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर पनीर एक हेल्दी चीज है। अगर आप वजन घटा रहे हैं, तो आपके लिए बेहतर यह कि आप फ्राइड डिश और बटर व क्रीम से बने फूड्स से दूर रहें। हालांकि एक स्टार्टर के रूप में ग्रिल्ड पनीर आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आप पनीर स्टार्टर घर पर तैयार कर रहे हैं, बजाय इसके कि आप पनीर को फ्राई करें, उस पर चाट मसाला छिड़ककर खाना स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है।
ऐसे बनाएं हेल्दी पनीर टिक्का
चित्र स्रोत - Shutterstock