... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
संतरा सर्दियों के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है। संतरे में अपेक्षाकृत कम कैलोरी होती है, जिसके चलते इस फल को आप आसानी से रोजाना की डायट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि संतरे से बनने वाले अन्य पेय पदार्थों में कैलोरो की मात्रा अधिक होती है। संतरे के किस-किस जूस में कितनी कैलोरी होती है, आइये जानते हैं: पढ़ें- जानिये अपने पसंदीदा फ्रूट-जूस की कैलोरी
दुनिया के पहले इंडियन न्यूट्रीशन ट्रैकर हेल्दीफायमी कैलोरी काउंटर (HealthifyMe Calorie Counter) के अनुसार संतरे की किस चीज में कितनी कैलोरी होती है। आइए जानते हैं:
संतरा स्वास्थ्य के लिहाज से एक फायदेमंद फल है। विटामिन सी से भरपूर संतरा इम्युनिटी सिस्टम को मज़बूत करके आपको बीमारियों और इन्फेक्शन से बचाने में सहायक है। इसमें हेस्पेरिदिन (hesperidin) जैसे फ्लेवोनोइड होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और आपकी धमनियों को ब्लॉक होने से बचाने में मददगार हैं। इस तरह संतरा आपको दिल का दौरा और विभिन्न अन्य हृदय रोगों से बचाता है। फाइबर का अच्छा स्रोत होने के नाते, यह आपके पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन ए और सी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर संतरा आपकी आँखों के लिए भी अच्छा होता है। संतरे के फल की बजाय इसके जूस में कम फाइबर होते हैं और शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है। यह नारंगी फल एंटीऑक्सीडेंट का खज़ाना है।
चित्र स्रोत - Shutterstock