... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
क्या आपने कभी जलजीरा का ग्लास पीने से पहले ये सोचा है कि आप कितनी कैलोरी ले रहे हैं? शायद नहीं! इतनी रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीने से पहले कौन इतना सब सोचता है। चलिए जलजीरा तक तो ठीक है लेकिन अगर आपने आम का पन्ना या कोकम शर्बत जैसे ड्रिंक बिना कैलोरी की परवाह किये पी लिए, तो हो सकता है आपका नुकसान हो जाए!
बहुत सारे इंडियन ड्रिंक्स ऐसे हैं जो आपको ज़बरदस्त टेस्ट तो देते हैं लेकिन उसी के साथ आपका वज़न भी बढ़ा सकते हैं। इसलिए ड्रिंक्स पीने से पहले उनकी कैलोरी काउंट जानना, एक समझदारी भरा कदम साबित होगा। हम आपको बता रहे हैं कुछ मशहूर इंडियन ड्रिंक्स का कैलोरी काउंट:
(मात्रा – प्रति 1 ग्लास)
(कैलोरी HealthifyMe का इस्तेमाल करके कैलकुलेट की गई है। ये भारत का पहला न्यूट्रीशन ट्रैकर है।)
कैलोरी काउंट को देखते हुए ये बात कही जा सकती है कि अगर आर अपना वज़न कम कर रहे हैं तो जलजीरा और कहवा जैसी ड्रिंक्स आपके लिए सबसे अच्छी हैं। कहवा कैफिन-मुक्त कश्मीरी चाय है, जो न सिर्फ ताज़गी देती है बल्कि पाचन प्रक्रिया भी बेहतर करती है। इसके अलावा, छाछ भी अच्छी ड्रिंक है। अगर आपने कुछ ज्यादा मसाले वाला खाना खा लिया है तो ये आपको खाना पचाने में मदद करेगा और पेट को ठंडा करेगा। आम पन्ना में कैलोरी तो बहुत अधिक है लेकिन ये गर्मियों में लू लगने से बचाने वाला ड्रिंक है। शिकंजी पीने से आपको विटामिन सी, विटामिन बी, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम आदि पोषक तत्व मिलते हैं।
तो अब, आप अपने पसंदीदा इंडियन ड्रिंक की कैलोरी जान चुके हैं। उम्मीद है, अब आप इनमें से किसी को भी पीने से पहले एक बार सोचेंगे ज़रूर!
चित्र स्रोत - Shutterstock