... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English.
मूवी थियेटर में बिना पॉपकॉर्न और सॉफ्ट ड्रिंक के फिल्म देखने का मजा अधूरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिनेमाघरों में मिलने वाले बर्गर, पॉपकॉर्न और सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि खाने से आप फिल्म के इन दो-तीन घंटे के भीतर भारी मात्रा में अपनी कैलोरी बढ़ा लेते हैं। हालांकि आप घर में तो इन चीजों पर नियंत्रण रख सकते हैं लेकिन सिनेमाघर में इन अनहेल्दी स्नैक्स को खाने के अलावा आपके पास कोई चारा नहीं होता है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता अंचिल पुरोहित आपको बता रही हैं कि सिनेमाघर में आप बुद्धिमानी से कैसे बेहतर स्नैक्स का चयन कर सकते हैं। पढ़ें- इन स्नैक्स को बिना झिझक खायें
सिनेमाघर में मिलने वाले स्नैक्स और उनमें कैलोरी की मात्रा
ऊपर दिए आंकड़ों से पता चलता है कि इन सभी स्नैक्स में कैलोरी की मात्रा घर में खाए जाने वाने सामान्य आहार से ज्यादा है। दरअसल, आप ये चीजें बिना भूख के भी केवल इसलिए खाते हैं क्योंकि इनसे आपका फिल्म का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन फिल्म का ये मजा आपकी कैलोरी तेजी से बढ़ाने में पूरा योगदान देत हैं। इन स्नैक्स से बचने के उपाय हैं:
फिल्म देखने से पहले हल्का हेल्दी स्नैक्स या खाना खा लें
फिल्म देखने से पहले आप फलों की चाट, चना चाट, घर मे बना सूप या परोपर खाना खा सकते हैं। इससे आपको भूख नहीं लगेगी और आप अनहेल्दी स्नैैक्स खाने से बच सकते हैं।
स्नैक्स शेयर करें
फिल्म देखते समय अगर आपने पॉपकॉर्न टब लिया है, तो आप उसे आपस में शेयर कर सकते हैं। शेयर करने से आप कैलोरी की कम खपत कर सकेगें। अगर शेयर के लिए साथी नहीं हैं, तो आप स्नैक्स का छोटा पैकेट ले सकते हैं।
सॉफ्ट ड्रिंक से बचें
सिनेमाघरों में सॉफ्ट ड्रिंक, आईस टी और बोटल जूस आदि पीने से बचें। इनमें भारी मात्रा में शुगर होता है। इसकी बजाय आप ड्रिंकिंग वॉटर और फ्रेश जूस ले सकते हैं।
कम कैलोरी वाले स्नैक्स, जिन्हें सिनेमाघर में लिया जा सकता है और इनकी कैलोरी की मात्रा:
मूल स्रोत -Movie buffs, are you eating healthy at the theatre?
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।