... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
भारतीय खानपान काफी समृद्ध है। रायता एक ऐसी डिश है, जो लगभग पूरे भारत में बनाया और खाया जाता है। चाहे उत्तर भारत हो, या दक्षिण भारत, हर जगह खाने के साथ इसे शामिल ज़रूर किया जाता है। जो लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रखते हैं वो खाने में दही को शामिल ज़रूर करते हैं। रायते के रूप में दही को खाने में शामिल करना न सिर्फ हेल्दी बल्कि टेस्टी तरीका भी है। शायद यही वजह है कि भारत में ये डिश काफी मशहूर है।
यूं तो रायता हेल्दी डिश में शामिल किया जाता है लेकिन आपको इसे खाने से पहले इसके कैलोरी काउंट का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि बूंदी रायता। कितने लोगों का फेवरेट होता है बूंदी रायता। लेकिन क्या आपको पता है कि एक कटोरी बूंदी रायता में लगभग 400 कैलोरी होती हैं? जी हां। इतनी कैलोरी तो कई लोग कुल मिलाकर रात के खाने से लेते हैं। आइये जानें अलग-अलग प्रकार के रायतों में कितनी कैलोरी है:
मात्रा – 1 कटोरी
बूंदी रायता – 392 कैलोरी
खीरे का रायता – 55.6 कैलोरी
लौकी का रायता – 65.8 कैलोरी
पालक का रायता – 84.7 कैलोरी
गाजर और अनानास का रायता – 79.1 कैलोरी
मिक्स वेजिटेबल रायता – 68.8 कैलोरी
प्याज़ रायता – 64 कैलोरी
अब तो आपको आइडिया हो ही गया होगा कि अगर आप वज़न घटाने की इच्छा रखते हैं तो आपको बूंदी रायते की बजाय खीरे या लौकी का रायता ज़्यादा खाना चाहिए। ताकि आपको रायता का फायदा तो मिल जाए लेकिन कैलोरी ज्यादा न मिल पाए। आप अपने रायते में ताज़े मसाले मिला सकते हैं। कैलोरी कम करने के लिए आप आम दही की बजाय लो फैट दही ले सकते हैं जो बाज़ार में आजकल आसानी से उपलब्ध होता है। (जानिये आपके पसंदीदा परांठों में है कितनी कैलोरीज़)
(कैलोरी HealthifyMe का इस्तेमाल करके कैलकुलेट की गई है। ये भारत का पहला न्यूट्रीशन ट्रैकर है।)
चित्र स्रोत - Shutterstock