... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 6, 2017 6:15 PM IST
वेट लॉस करने की कोशिश में लगे लोगों को बार-बार सलाह दी जाती है कि उन्हें अपने खाने-पीने की चीज़ों की मात्रा सीमित रखनी चाहिए और हर हाल में निश्चित मात्रा में ही खाना खाना चाहिए। सही मात्रा में खाना खाने से आप कम कैलोरी लेगें, और इसीलिए इस तरफ ध्यान देना आवश्यक हो जाता है। लेकिन, ऐसा कितने लोग कर पाते हैं? ज़्यादातर लोगों को खान-पान पर कंट्रोल करने में दिक्कत होती है। इसका एक उपाय है छोटी प्लेट में खाना। बड़ी थाली की बजाय छोटी प्लेट या तश्तरी में आप कम खाना लेते हैं और इस तरह आप थोड़ा कम खाते हैं।
अगर आप काम के लिए दफ्तर जाते हैं और अपना लंच साथ ले जाते हैं। तो यह एक अच्छी आदत है, क्योंकि इस तरह आप बाहर की चीज़ें नहीं खा पाते। लेकिन, हमारे परिवार की औरतें, फिर चाहे वो हमारी मां हो, भाभी या बीवी। वो आपकी ज़रूरत से थोड़ा ज़्यादा खाना ही टिफिन में भरकर देती हैं, और टिफिन खाली करने के लिए आप पूरा खाना खा जाते हैं। यही नहीं, ज़्यादातर टिफिन या लंचबॉक्स ऐसे होते हैं जिनमें पर्याप्त मात्रा में खाना भरा जा सके और इस तरह अक्सर हम ज़्यादा खाना खा लेते हैं। इसलिए अगर आप साधारण डिब्बों में खाना ले जाते हैं तो अब आपको नये डिब्बे खरीदने चाहिए। जी हां, आप ऐसे टिफिन बॉक्स खरीदें जिनमें छोटे-छोटे हिस्सों में खाना रखा जा सकता है। आप बेनिटो बॉक्स भी खरीद सकते हैं जिसमें 5-6 खाने होते हैं जिनमें लंच के लिए आप अलग-अलग चीज़ें पैक कर सकते हैं। इन डिब्बों में सलाद और फल ले जाना भी काफी आसान होता है।
अगर आप टपरवेयर के टिफिन पसंद करते हैं तो आप खुद अपने लिए ऐसा टिफिन तैयार कीजिए। आप सलाद और दाल के लिए बड़े डिब्बे खरीद सकते हैं। रोटी, चावल और दही के लिए मीडियम साइज़ के डिब्बे खरीद सकते हैं। एक डिब्बे में शाम के नाश्ते के लिए कुछ हेल्दी चीज़ें ले जा सकते हैं। सही तरह का डिब्बा खरीदने से आप केवल ज़्यादा जगह होने की वजह से उसमें ज़्यादा खाना भरने और फिर ज़्यादा खाना खाने से बच जाएंगे।
साधारण लंच बॉक्स में 2 हिस्से होते हैं, जिनमें से एक छोटा सा हिस्सा सब्ज़ी के लिए और बड़ावाला हिस्सा रोटी के लिए होता है। लेकिन यह उल्टा होना चाहिए। आप अपने बच्चों के लिए भी एक खूबसूरत बेनिटो बॉक्स खरीदें ताकि वे ज़्यादा दाल, सलाद या सब्ज़ी खा सकें। इस आसान से तरीके से आप सही चीज़ें ज़्यादा मात्रा मे खा सकेंगें। इसलिए उन बोरिंग पुराने डिब्बों को छोड़िए और कुछ अच्छा टिफिन बॉक्स खरीदकर अपने वेट लॉस गोल को अचीव करें।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock.