वेजिटेरियन लोगों के लिए बॉडी बिल्डिंग डायट प्लान

Vegetarian लोग भी खा सकते हैं Protein rich diet!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

लोगों को लगता है कि वो बॉडी बिल्डिंग के जरिये मसल्स बनाने के लिए जरूरी है कि आप मीट खाएं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्रोटीन मिलता है जो मसल्स के लिए जरूरी माना जाता है। वेजिटेरियन लोग सोचते हैं कि ये उनके बस की बात नहीं, क्योंकि वो मीट नहीं खा सकते। जबकि ये मिथक है। वेजिटेरियन लोग भी बॉडी बिल्डिंग का डायट प्लान अपना सकते हैं। शाहिद कपूर और विद्युत जामवाल जो अपनी जबरदस्त बॉडी के लिए जाने जाते हैं, वो भी वेजिटेरियन ही हैं। न्यूट्रीशनिस्ट प्रिया कठपाल ने हमें बताया कि किस तरीके से वेजिटेरियन लोग बॉडी बिल्डर की डायट ले सकते हैं।

वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर के लिए डायट टिप्स

  • दिन की शुरुआत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट से करें ताकि आपके शरीर को पर्याप्त कैलोरी मिल पाएं। ऐसा होने पर आपका शरीर मसल टिशू की मरम्मत और देखभाल के लिए प्रोटीन का इस्तेमाल करेगा।

  • लो-फैट मिल्क और दूध के दूसरे उत्पाद जैसे कि पनीर लें। ये प्रोटीनका बहुत अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम पनीर में 15-20 ग्राम प्रोटीन होचा है। इसमें कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जिनकी जरूरत बॉडी बिल्डर को होती है।

  • अपनी डायट में नट्स और सीड्स जैसे कि बादाम, अखरोट, फ्लैक्सीड्स शामिल करें। इससे आपको अधिक प्रोटीन मिलेगा, साथ ही फैटी एसिड भी, क्योंकि वेजिटेरियन लोगों को ये पोषक तत्व मछली से मिल नहीं पाता। आप पीनट या आलमंड बटर भी खा सकते हैं।

  • अगर आप अंडे खाते हैं, तो अंडे का सफेद भाग जरूर खाएं। इससे प्रोटीन की खुराक बढ़ेगी। अंडे नहीं खाते तो काबुली चने, ब्राउन राइस, किनोआ और ओट्स लें।

  • अगर आप प्रोटीन सप्लीमेंट लेना चाहते हैं तो व्हे प्रोटीन लें। ये सुरक्षित होते हैं। इन्हें फलों और सब्जियों के साथ लेने से आपको फाइबर भी मिलेगा। ब्रांच्ड चेन अमिनो एसिड (BCAAs) भी अच्छा विकल्प है। आपको वर्कआउट से आधा पौना घंटा पहले और वर्कआउट के इतने ही वक्त बाद में 6 ग्राम इसे लें।

ये बात याद रखें कि हर थोड़ी देर में कुछ खाते रहें। ऐसी चीजें खाएं जिनमें ज्यादा पौष्टिक तत्व हो। साथ ही ढेर सारा पानी भी पियें।

चित्र स्रोत – Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source