जानिये कैसे करेले का सेवन करता है मोटापा कम!

वज़न घटाने का नायाब तरीका!

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST

आम तौर पर कम लोग करेले को खाना पसंद करते हैं लेकिन इसके फायदे के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। यह आपके शरीर के इम्युनिटी पावर को बढ़ाकर बीमारियों के होने के संभावना को कम करता है। साथ ही यह ब्लड-शुगर लेवल को कम करके डाइबीटिज को कंट्रोल करने में मदद करता है।

शायद आप सोच रहे हैं कि यह सब तो ठीक है करेला वज़न को कैसे कंट्रोल करता है। वज़न को घटाने के लिए जो लोग इच्छुक हैं वे करेले को अपने डायट में शामिल करें क्योंकि 100 ग्राम करेले में सिर्फ 17 कैलोरी होता है। यह लीवर से बाइल को निकालने में मदद करता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर फैट को बर्न करता है। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन के अध्ययन से कुछ हद तक यह साबित होता है कि करेला इस क्षेत्र में कामगार साबित हो सकता है। पढ़े-   करेला मधुमेह को करता है नियंत्रित

अगर आपको करेले का टेस्ट अच्छा नहीं लगता है तो आप इसका सब्ज़ी बनाकर, जूस बनाकर या भरवां बनाकर खा सकते हैं। विभिन्न तरह से करेला खाये और अपने वेट में आए फर्क को देखें।

चित्र स्रोत : Shutterstock images

संदर्भ

Qixuan Chen, Laureen L. Y. Chan and Edmund T. S. Li. Bitter Melon (Momordica charantia) Reduces Adiposity, Lowers Serum Insulin and Normalizes Glucose Tolerance in Rats Fed a High Fat Diet. J. Nutr 2003; 133: 1088–1093.


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source