Buttocks, thighs और hips को शेप में लाने के लिए करें भद्रासन

हिप्स को सेक्सी लुक देना चाहते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:34 PM IST

हर लड़की खुद को सेक्सी और स्लिम देखना चाहती है। इसके लिए वह हमेशा कुछ न कुछ जतन करती रहती हैं। अगर आप अपने बटक्स, हिप्स और जांघ को शेप में लाना चाहती हैं और योगासन करना भी नया-नया शुरू किया है तो क्या करेंगे। अगर आप सोच रहें हैं तो इस बारे में योगा एक्सपर्ट प्रज्ञा भट्ट बता रही हैं कि भद्रासन एक ऐसा योगासन है जो न सिर्फ एसिडिटी और बदहजमी को कंट्रोल करता है साथ ही वज़न को बढ़ने से भी रोकता है क्योंकि ये भी वज़न बढ़नेका एक कारण होता है। इसके अलावा इस योगासन को करने से पीठ के मसल्स को मजबूती मिलती हैं, कब्ज़ के परेशानी में भी आराम मिलता  है। शायद आपको पता नहीं कि भद्रासन करने से शरीर के नीचले अंग को भी सही शेप मिल जाता है। इस आसन को प्रैक्टिस करने से आपके मन में जो हलचल चल रहा होता है वह भी शांत हो जाता है। आप फैटी हिप्स को सेक्सी लुकदेने के लिए इन एक्सरसाइज़ को करें।

भद्रासन करने का सही तरीका-

• इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सुखासन में बैठ जायें फिर अपने पैर आगे की तरफ फैला लें।

• उसके बाद पैरों को मोड़कर ऐसे बैठे कि वह आपस में मिल जायें। लेकिन इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दें कि पैरों के तलवे एक दूसरे को स्पर्श करें।

• हाथ को पैर की उंगलियों के नीचे रखें और कमर को बिना झुकाये सीधी रखें।

• कुछ देर इस मुद्रा में रहने के बाद शुरूआत के अवस्था में आ जायें।

इस आसन को करते वक्त मन को शांत रखें और एकाग्र रखें। इससे कमर और पीठ की चर्बी कम होती हैं और बॉडी के नीचले अंग में सेक्सी लुक आता है।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source