... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
हममें से अधिकतर लोग यह मानते हैं कि भजन गाना या मंत्र उच्चारण करना पूरी तरह से एक आध्यात्मिक क्रिया है। हालांकि यह प्रथा सदियों से चलती आ रही है और इसके पीछे कई कारण हैं। मंत्र उच्चारण करने से न सिर्फ आपके मन को शांति मिलती है बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। आपको शायद यह जानकर आश्चर्य होगा कि जिन शब्दों के आप मतलब भी नहीं जानते उनका उच्चारण करने से आपको फायदा कैसे पहुँच सकता है। इस बारे में हमने आर्ट ऑफ़ लिविंग के मैडिटेशन टीचर भानुमती नरसिम्हन से बात की। उन्होंने बताया कि मंत्रों को ऊँची आवाज में बोलना और ज्यादा फायदेमंद होता है। पढ़ें: जानिये हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते करना क्यों है फायदेमंद
सकारात्मक उर्जा मिलती है : जब आप मन्त्रों को तेज आवाज में पढ़ते हैं तो उस समय इसकी वाइब्रेशन से आस-पास का पूरा माहौल पॉजिटिव एनर्जी से भर जाता है। इसके अलावा इससे शरीर से टोक्सिन को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है।
शांति मिलती है: मंत्र उच्चारण करने से आपकी बेचैनी बिलकुल ख़त्म हो जाती है और आपका मन एकदम शांत हो जाता है। मंत्रों को बार बार दोहराने से ये आप पर मनोवैज्ञानिक असर डालते हैं और आप रिलैक्स फील करने लगते हैं।
तनावमुक्त : हालांकि अभी तक यह रहस्य ही है कि आखिर यह कैसे काम करता है लेकिन यह सच है कि नियमित मंत्र उच्चारण करने से आपकी सारी चिंताएं दूर हो जाती हैं और आप तनावमुक्त महसूस करने लगते हैं।
बातचीत की शैली बेहतर होती है: मंत्र उच्चारण से आपका दिमाग शांत हो जाता है जिससे धीरे धीरे आपकी सोच बेहतर होने लगती है। इससे आपका सेंस ऑफ़ ऑब्जरवेशन भी बेहतर हो जाता है जिससे आप कहीं भी अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रख पाते हैं।
मंत्र उच्चारण कब करें: वैसे तो आप दिन में कभी भी मंत्र पढ़ सकते हैं लेकिन सुबह का समय इसके लिए सबसे उपयुक्त होता है। आप इसकी शुरुवात ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करके करें फिर कुछ दिनों बाद संस्कृत के कुछ और श्लोक पढ़ें। कोशिश करें कि समूह बनाकर मंत्रो का उच्चारण करें, ऐसा करना और ज्यादा फायदेमंद होता है।
चित्र स्रोत: Shutterstock