... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
खाना बनाना कई लोगों की खुद की पसंद होती हैं वहीँ कुछ लोग मज़बूरी के कारण और सिर्फ खाने के लिए भी खाना बनाते हैं। हालांकि खाना बनाना भी एक कला है और अगर आपको इसकी सही जानकारी हो गयी तो आप खुद को खाना बनाने से रोक नहीं पायेंगें। कई लोग खाना बनाते समय अपनी मनपसंद गाने सुनते हैं वहीँ कुछ लोगों को रेडियो पर गाने सुनकर खाना बनाने की आदत होती है। लेकिन कुछ लोगों की आदत होती है कि जब वे खाना बनाते हैं तो उस दौरान वे कुछ न कुछ खाते रहते हैं। जबकि ऐसा करना गलत है शायद आपको यह नहीं पता कि इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है।
अधिकांश लोग खाते समय कुछ न कुछ नमकीन चीजें खाते रहते हैं और ऐसा करते समय उन्हें इस बात का अंदाज़ा भी नहीं रहता कि वे अपने वजन कम करने के लक्ष्य से दूर जा रहे हैं। मान लीजिये आप पास्ता बना रहे हैं वो भी लो कैलोरी वाइट सॉस के साथ, लेकिन इसे बनने में 25-30 मिनट का समय लगता है और अगर आप इतने वक़्त में एक पैकेट चिप्स या कोई और अधिक कैलोरी और सोडियम वाली चीज खा लेते हैं तो समझ लें आपकी सारी मेहनत बेकार गयी। कई लोग जिन्हें मीठा खाने की आदत होती है वे इस दौरान कोई मिठाई या अपनी फेवरेट कूकीज खा रहे होते हैं। ऐसे लोगों को बाद में लगता है कि आखिर वे अपनी डायट पर इतना ध्यान दे रहे हैं फाइबर और कम कैलोरी वाली चीजें खा रहे हैं फिर भी उनका वजन कम क्यों नहीं हो रहा है।
इसलिए ज़रूरी है कि आप अपनी ये आदत बदल दें और फ़ूड डायरी मेन्टेन करें, क्योंकि ऐसे आप रोजाना 300-400 अतिरिक्त कैलोरी हासिल कर लेते हैं जिससे वजन कम कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगली बार जब भी किचन में कुछ बनाने जायें तो खाली पेट न जायें और फिर भी आपका मन कुछ खाने को कर रहा है तो सामने खीरे और फ्रूट्स की स्लाइस काट कर रख लें और खाना बनाते समय इसे ही खाते रहें। आपको कुछ ही दिनों के बाद अपने शरीर में अंतर दिखने लगेगा।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock