वजन कम करना है तो ग्रुप में बैठकर खाना न खायें

क्या आप जानते हैं कि ग्रुप में खाना खाने से आप अपनी भूख से ज्यादा खाना खा लेते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST

अगर आप जॉइंट फॅमिली में रहते हैं या आप सोशली बहुत एक्टिव हैं तो अक्सर आपको कई लोगों के साथ ही खाना खाना पड़ता है। वैसे भी दिन में एक बार का खाना अपने परिवार वालों या दोस्तों के साथ खाना एक अच्छी आदत मानी जाती है। लेकिन कई बार जब आप किसी ग्रुप के साथ खाते हैं तो उस दौरान आप उम्मीद से ज्यादा खा लेते हैं। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अपने दोस्तों और परिवार वालों को इस बारे में अच्छे से बता दें कि आप डाइटिंग पर हैं और अब आप हाई कैलोरी फ़ूड नहीं खाना चाहते हैं।

यह सच है कि जब आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको खाने की मात्रा में कमी लाना ही होगा। जबकि जब आप कई लोगों के साथ खाते हैं तो उनके दवाब और बातचीत में व्यस्तता के कारण आपको यह याद ही नहीं रहता कि आपके कितना खा लिया है। साल 2007 में जर्नल आर्काइव ऑफ़ डिसीज इन चाइल्डहुड में प्रकाशित एक सर्वे के अनुसार किसी बड़े ग्रुप के साथ खाना खाने में बच्चे लगभग 30% ज्यादा खाना खा लेते हैं। सर्वे में यह बात भी सामने आयी कि 3-4 लोगों के साथ खाने की तुलना में बच्चे जब  9-10 लोगों के बड़े ग्रुप के साथ खाना खाते हैं तो ज्यादा खा लेते हैं। यह नियम बड़े लोगों पर भी लागू होता है वे भी अकेले खाने की तुलना में जब ग्रुप में ज्यादा देर तक बैठ कर खाते हैं तो सामान्य से कहीं अधिक खाना खा लेते हैं। इसलिए बेहतर तरीका है कि जब आप अपने परिवार वालों के साथ लंच करें तो ज्यादा देर तक लंच न करें और अपनी खाने की मात्रा सीमित रखें। चावल, रोटी और सब्जी की मात्रा का विशेष ध्यान रखें।

इसके अलावा खुद से कुछ ऐसे कदम उठायें जिससे आपको वजन कम करने में सहूलियत हो। जैसे कि जब भी बाहर किसी फ्रौप के सतह लंच या डिनर पर जायें तो अकेले के लिए पिज़्ज़ा या बर्गर आर्डर करने की बजाय दोस्तों में से थोड़ा शेयर कर लें। ऐसा करने से आप ज्यादा खाने से बच जायेंगे, इसके अलावा अपने दोस्तों को अपने वजन कम करने के लक्ष्य के बारे में बताएं जिससे वे आप पर अधिक खाने का दवाब न बनाएं।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source