... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:59 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
क्या बेहतर डायट प्लान और समय पर एक्सरसाइज करने के बावजूद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है? इसका कारण शराब पीनाहो सकता है। जी हां, शराब पीने की गलत आदत आपके वजन घटाने के प्लान पर पानी फेर सकती है। इससे ना केवल आप भारी मात्रा में कैलोरी की खपत करते हैं बल्कि ये आपके मेटाबोलिज्म को भी खराब करती है। सबसे बड़ी बात कि शराब पीकर आप ज्यादा खाना खा लेते हैं। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि कम शराब पीने से आपको मदद मिल सकती है, तो भी आप गलत हैं। क्योंकि कम शराब पीने से भी आपके खाने की लालसा कम नहीं होती है, जिस वजह से आप आप अन्हेल्दी और जंक फूड खाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। जाहिर है ऐसी चीजें आपका वजन बढ़ाती हैं।
आपको जानकार हैरानी होगी कि एक गिलास बियर (330 मिलीलीटर) में 104 कैलोरी होती है जबकि 120 मिलीलीटर रेड वाइन में 89 कैलोरी होती है। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर रेड वाइन वजन कम करने में सहायक है, तो आप गलत हैं। सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर क्रिस गेथिन ने अपनी बुक 'दी बॉडीबिल्डिंग.कॉम: गाइड टू योर बेस्ट बॉडी' में लिखा है कि रेड वाइन से वजन कम नहीं होता है। वास्तव में इससे कैलोरी शरीर में कैलोरी बढ़ती है कमर के आसपास चर्बी जमा होती है। शराब पीने से (cortical) का उत्पादन बढ़ता है, जो वजन घटाने की बजाय वजन बढ़ाने का काम करता है।
साल 1999 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, शराब का सेवन करने से वजन बढ़ता है। इतना ही नहीं शराब पीने से भूख भी बढ़ती है। यही कारण है कि शराब पीने के बाद आदमी ज्यादा खाना खा लेता है। अध्ययन से यह भी पता चला है शराब का अत्यधिक सेवन ऑक्सीडेटिव प्रक्रिया में वसा की जगह ले सकता है, जिससे वजन और मोटापे का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा, जब आप शराब पीते हैं, तो आपका शरीर वसा के बजाय शराब से कैलोरी का उपयोग करना शुरू कर देता है, जिस वजह से शरीर में वसा जमा होने लगता है और इसका परिणाम वजन बढ़ने के रूप में सामने आता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- Astrup A. Dietary approaches to reducing body weight. Baillieres Best Pract Res Clin Endocrinol Metab. 1999 Apr;13(1):109-20. Review. PubMed PMID: 10932679.