... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 8, 2020 7:06 PM IST
सुबह-सुबह ये 3 एक्सरसाइज करने से दूर होता है मोटापा, बॉडी होती है टोन्ड
Workout Apps: पिछले करीब 40 दिनों से पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। इस वजह से ज्यादातर लोगों की फिजिकल एक्टिविटीज बहुत ही कम हो गई है। इसका असर हमारे फिटनेस पर भी नजर आने लगा है। इस स्थिति में हम फिटनेस ट्रेनर की भी मदद नहीं ले सकते हैं, क्योंकि इस दौरान सभी जिम भी बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में खुद को फिट रखना काफी मुश्किल हो गया है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो घबराएं नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स (Workout Apps) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पर्सनल ट्रेनर की तरह आपको फिट रखने में आपकी मदद करेंगे।
जिन लोगों को फिट रहना पसंद हैं, उनके लिए यह एक मल्टी यूज ऐप है। यहां आपको एक ही जगह पर मील प्लानर, वर्कआउट और पर्सनल ट्रेनर आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या फिर अपने फिटनेस को बरकरार रखना चाहते हैं, तो यह ऐप आपकी मदद करेगा।
Arogya Setu App: कोरोना से लड़ेगा आरोग्य सेतु, बताएगा आपके आसपास वायरस का है कितना खतरा
इस ऐप की खासियत ये है कि यह ऐप ना सिर्फ आपको एक्सरसाइज प्रोग्राम्स और डायट के बारे में बताता है, बल्कि यह आपकी गलत लाइफस्टाइल को चेंज करने के लिए भी मोटिवेट करता है। इस ऐप की मदद से आप बिना किसी इक्विपमेंट की मदद से जान सकते हैं कि कैसे अपने मसल्स स्ट्रेंथ को बेहतर बना सकते हैं। इस ऐप में आपको हिट वर्कआउट (हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग) के बारे में भी बताया गया है, जो ट्रेडिशनल कार्डियो वर्कआउट्स के मुकाबले अधिक असरदार होता है।
खुद को फिट रखने के लिए आपको सिर्फ 15-20 मिनट ही 8 फिट-वर्कआउट्स को प्रतिदिन देना होगा। इससे आप अपने फिटनेस गोल को हासिल कर सकते हैं। यहां आपको 350 तरह के अलग-अलग एक्सरसाइज बताए गए हैं। इसके साथ ही फिटनेस ट्रेनर टिप्स, डेली मोटिवेशन और एक्टिविटी ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी यहां आपको मिलते हैं। इसके अलावा इस ऐप में आपको हेल्दी ईटिंग टूल्स भी आसानी से मिल जाएंगे, जिसमें 400 से अधिक हेल्दी रेसिपीज के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही यहां पर डेली कैलोरी काउंट भी होता है। इस ऐप को आप आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
घर बैठे वर्कआउट (Workout in Home) के लिए ये ऐप आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है। पर्सनल ट्रेनर की तरह यह ऐप आपके लिए कार्य करता है। इस ऐप की खासियत ये है कि आप अपनी पसंद के अनुसार, वर्कआउट करने के साथ-साथ एक खास तरह का जिम प्लेस तैयार कर सकते हैं। यहां आपको एक हजार से अधिक वर्कआउट्स की जानकारी दी गई है।
इस ऐप को सभी आयुवर्ग के यूजर के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें मौजूद एक्सरसाइज ट्रैकर की मदद से आप अपनी ट्रेनिंग को और भी ज्यादा आसान बना सकते हैं। इसमें ऑटो स्टार्ट वर्कआउट टाइमर (Auto Start Workout Timer) भी दिया गया है, जो आपके हर दिन के वर्कआउट का डाटा सेव करता है।
Apps For Weight Control: बढ़ते वजन पर नहीं दे पा रहे ध्यान, तो आज ही मोबाइल में डाउनलोड करें ये 3 ऐप