... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : June 14, 2018 4:47 PM IST
कन्नड, तमिल और हिंदी फिल्मों में अपनी ग्लैमरस काया से अपने फैन्स को लुभाने वाली अभिनेत्री अपनी सेक्सी इमेज का राज फिटनेस को ही मानती हैं। उनका मानना है कि फिटनेस न हो तो आपका लुक कोई मायने नहीं रखता। राकुल प्रीत ने कहा कि उनके लिए फिट होना स्वच्छता और कायाकल्प का एक तरीका है। उन्होंने कहा, "मेरे जीवन जीने का तरीका ही मेरा स्वास्थ्य है। मेरा शेड़यूल चाहें कितना भी व्यस्त हो मैं जिम जाने का समय निकाल ही लेती हूं। जिम जाने से न केवल आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं बल्कि बेकार के तनाव से भी बचे रहते हैं। सच कहूं तो मैं कभी तनाव में आती ही नहीं हूं। कभी तनाव हो भी तो जिम जाना ही मेरा उपचार है। फिटनेस आपके जीवन जीने के साथ ही सोचने के तरीके में भी बदलाव ले आती है। चाहे तनावग्रस्त हो या खुश हो, मुझे कसरत पसंद है। मुझे लगता है कि मेरे शरीर की प्रत्येक कोशिका सांस लेती हैं।"
उन्होंने कहा, "आप जो बोते हैं वही काटते हैं। तो, आप अपने शरीर के साथ कैसा करते हैं और ये आपके साथ वहीं व्यवहार करता है। मैं साफ खाती हूं और इसे आहार नहीं कहती! मुझे अधिक खाना पसंद है और मैं हर रोज कसरत करती हूं।"
राकुल तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय कर चुकीं हैं। वहीं बॉलीवुड में वह 'यारियां' और 'अय्यारी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जल्द ही अजय देवगन के साथ उनकी एक और हिंदी फिल्म आने वाली है।
स्रोत: IANS Hindi.
चित्र स्रोत : twitter.com/Rakulpreet