Fit India Movement : फि‍ट रहने के लिए फॉलो करें पीएम मोदी के ये फि‍टनेस मंत्र

फि‍ट लोग हर क्षेत्र में सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं। इसके लिए आप ज्‍यादा कुछ नहीं कर सकते तो आज से ही लिफ्ट की बजाए सीढि़यों का इस्‍तेमाल करें।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 30, 2019 1:18 PM IST

29 अगस्‍त हॉकी के जादूगर मेजर ध्‍यानचंद के जन्‍मदिन के साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने‍ फि‍ट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movement) की शुरूआत की। इस दिन को खेल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। स्‍वच्‍छ भारत अभियान और योग के बाद यह तीसरा बड़ा अभियान (Fit India Movement) है। जिसमें संपूर्ण भारत की भागीदारी है। अभियान के साथ ही पीएम मोदी ने फि‍ट रहने (Fit India Movement) के लिए कुछ मंत्र भी बताए। आइए जानें क्‍या हैं वे मंत्र यानी पीएम मोदी के फि‍टनेस टिप्‍स।

बॉडी फिट-माइंड हिट (Fit India Movement)

अभियान की शुरूआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर आपकी बॉडी फिट है तो माइंड भी हिट होता है। यानी आप बेहतर सोच पाते हैं और बेहतर कर पाते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि सभी लोग अपनी सेहत पर ध्‍यान दें। अपना और अपने परिवार के लिए एक बेहतर भविष्‍य चुनने के लिए इस दिशा में प्रयास करना ही चाहिए।

Fit India Movement, PM Modi fitness mantra, fitness tips by PM Modi, climbing stairs benefits, healthy diet benefits, tips to overcome lifestyle disease. अभियान की शुरूआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर आपकी बॉडी फिट है तो माइंड भी हिट होता है। यानी आप बेहतर सोच पाते हैं और बेहतर कर पाते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि सभी लोग अपनी सेहत पर ध्‍यान दें।

पीएम मोदी के फि‍टनेस मंत्र (Fit India Movement)

लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खुद को फि‍ट रखना हर व्‍यक्ति की जिम्‍मेदारी है। वे मानते हैं कि जो लोग फि‍ट होते हैं वही जीवन में आगे बढ़ पाते हैं। फि‍ट लोग हर क्षेत्र में सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं। इसके लिए आप ज्‍यादा कुछ नहीं कर सकते तो आज से ही लिफ्ट की बजाए सीढि़यों का इस्‍तेमाल करें। यह मुफ्त में किया जाने वाला व्‍यायाम है। पर यह तभी हो पाएगा जब आप खुद फि‍ट हों।

वॉकिंग

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अनुभवों को याद करते हुए बताया कि पहले लोग कितनी ही दूरी पैदल चलकर तय करते थे। छोटे-मोटे कामों को करने के लिए भी पैदल ही जाते थे। पर तकनीक के विस्‍तार के बाद से लोग कमरों में सिमटते चले गए। जबकि पैदल चलना यानी वॉकिंग बहुत अच्‍छा व्‍यायाम है। यह न सिर्फ आपको फि‍ट रखता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाता है।

हेल्‍दी डाइट

उन्‍होंने उद्घाटन समारोह में चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोग डायनिंग टेबल पर बैठकर डायटिंग की बात करते हैं। जबकि असल में डायटिंग की बजाए हेल्‍दी डाइट की जरूरत है। हेल्‍दी डाइट यानी संतुलित आहार से हमारा शरीर स्‍वस्‍थ रहता है। वजन नहीं बढ़ता और कई बीमारियां पास भी नहीं फटकती।

हेल्‍दी लाइफ स्‍टाइल

पीएम मोदी ने फि‍टनेस मंत्र बताते हुए कहा कि खराब लाइफस्‍टाइल की वजह से कई तरह की लाइलफस्‍टाइल डिजीज शुरू हो गईं हैं। इन्‍हें लाइफस्‍टाइल डिसऑर्डर भी कहा जाता है। इसे हम अपना लाइफस्‍टाइल ठीक करके उलट सकते हैं। हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल जिसमें सही व्‍यायाम, सही आहार और सही आदतें शामिल हों, वह हमें फि‍ट और हिट बना सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source