मछली का तेल या कॉड लिवर ऑयल सप्लिमेंट पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी सुधारता है, जानें कैसे करें सेवन

मछली के तेल का सेवन पुरुषों के लिए फायदेमंद होता है. कॉड लिवर ऑयल सप्लिमेंट लेने से पुरुषों की शुक्राणु गणवत्ता अर्थात स्पर्म क्वालिटी बेहतर होती है. कॉड लिवर ऑयल या मछली के तेल का सेवन कैसे करना चाहिए यहां जान सकते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 18, 2020 4:50 PM IST

एक नए शोध के अनुसार स्वस्थ्य युवा पुरुष अगर मछली के तेल का सेवन करते हैं तो शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार (improve sperm quality) हो सकता है. शोध का मानना है कि कॉड लिवर ऑयल की गोली खाने से स्मर्म क्वालिटी में सुधार होता है.

शोधकर्ताओं नें 1679 युवा पुरुषों को इस शोध में शामिल किया था जिनकी औसत आयु 19 वर्ष थी. शोध में शामिल 98 युवा पुरुषों ने कॉड लिवर ऑयल (Fish Oil Supplements) का सेवन किया था.

जो युवा पिछले 3 महीने में कम से कम 60 दिन मछली के तेल की खुराक ली थी उनके शुक्राणुओं की अन्य की तुलना में अधिक थी. इसके अलावा कॉड लिवर ऑयल का सेवन करने वाले युवाओं में वीर्य की मात्रा अधिक होने के साथ-साथ अंडकोष का आकार भी स्वस्थ्य व बड़ा था. मछली के तेल की खुराक लेने वाले युवओं में यौन उत्तेजक हार्मोन का स्तर भी अन्य की तुलना में अधिक था. यह शोध JAMA में प्रकाशित किया गया है.

शोध के प्रमुख लेखक डॉ टीना कोल्ड जेनसेन के अनुसार "शोध में पाया गया की कॉड लिवर ऑयल का सप्लिमेंट लेने वाले युवाओं में शुक्राणुओं की संख्या बेहतर थी. इस आधार पर मैं पुरुषों को सप्लिमेंट लेने का सुझाव देती हूं. इसके सेवन से कोई खतरा नहीं है. यह हार्ट हेल्थ के लिए भी लाभदायक है." कॉड लिवर ऑयल कैप्सूल्स साइड इफेक्ट्स.

मछली के तेल से होने वाले फायदे

  • एंटी इंफ्लेमेटरी होने के कारण मछली का तेल संक्रमण से लड़ने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है. ओमेगा 3 फैटी एसिड की वजह से यह शरीर को मजबूती प्रदान करता है.
  • मछली के तेल का सेवन शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होने देता है. कॉड लिवर ऑयल के सेवन से सेक्सुअल हेल्थ भी बहेतर रहता है.
  • मछली का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है. यह मुँहासों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है. मछली का तेल स्कैल्प को पोषित करने और इसे स्वस्थ बनाने में मदद करता है.
  • यह बालों का गिरना कम करता है. मछली के तेल का उपयोग बालों के विकास को बढ़ाता है.

कॉड लिवर ऑयल कैप्सूल नहीं खाते तो जरूर खाएं, वजन कम करने के साथ शरीर को होंगे ये फायदे.