Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वजन कम करने वाले लोग कार्बोहाइड्रेट और वेट लॉस से जुड़ी ये 5 बातें जरूर जानें

अगर आप वजन कम करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए!

वजन कम करने वाले लोग कार्बोहाइड्रेट और वेट लॉस से जुड़ी ये 5 बातें जरूर जानें

Written by Editorial Team |Published : August 14, 2017 9:35 AM IST

वजन कम करने का मतलब यह नहीं है कि आप कम खाना शुरू कर दें। यह गलत धारणा है कि जितना कम खाएंगे, वजन उतना कम होगा। ये नियम वजन घटाने के लिए कार्बोहाइड्रेट के सेवन पर भी लागू होता है। मुंबई की डायटीशियन रीना बालिगा  आपको वजन कम करने और कार्बोहाइड्रेट को लेकर कुछ दिलचस्प बातें बता रही हैं, जिन्हें आपको जानना जरूरी है।

(1) 'फैट लॉस', 'मसल्स लॉस' और 'वेट लॉस' के बीच अंतर है। डायट के जरिए कैलोरी सीमित करने से वजन कम करने में मदद तो मिल सकती है लेकिन फैट की कमी से आपकी मसल्स कम भी हो सकती हैं। इसके विपरीत यह भी संभव है कि आप जितनी कैलोरी बर्न करते हैं अगर उससे ज्यादा खाते हैं तो भी आपकी मसल्स बढ़ती है। डायट द्वारा पोषक तत्वों का सही अनुपात नहीं बनाए रखने से आप फैट खो सकते हैं। इसलिए, वजन कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट को सीमित करना नहीं बल्कि सही मात्रा में इसकी जरूरत है।

(2) दो व्यक्ति समान नहीं हैं। जो आपके लिए काम करता है, हो सकता है वो दूसरे के लिए काम ना करे। इसलिए दूसरा क्या करता है, उस पर ध्यान ना देकर पता करें कि आपके लिए क्या काम करता है। हालांकि आपके पास समान शरीर संरचना और शारीरिक गतिविधि हो सकती है, लेकिन मेटाबोलिक वेरिएशन हमेशा अलग ही होता है। इसलिए स्ट्रिक्ट डायट फॉलो करें।

Also Read

More News

(3) जब आप कार्बोहाइड्रेट की कटौती करने का निर्णय लेते हैं, तो साधारण कार्बोहाइड्रेट को कम करें और इसके बजाय बीन्स, फलियां, अनाज, साग जैसे जटिल कार्बोहाइड्रेट के साथ इसे बदलें। इस उपाय से आपको डायट में कटौती नहीं करने बल्कि डायट में विभिन्न चीजें शामिल करने में मदद मिलेगी। फाइबर युक्त कार्बोहाइड्रेट्स जैसे सलाद और सब्जियां आपके लिए अधिक फायदेमंद हैं क्योंकि इनसे ना केवल आपका पेट भरता है बल्कि इनमें कैलोरी भी कम होती है।

(4) कार्बोहाइड्रेट की कटौती धीरे-धीरे करें। कम कार्बोहाइड्रेट वाली डायट से लाभ मिलता है लेकिन आपको यह समझना चाहिए कि आपके लिए कम का क्या मतलब है और दूसरों के लिए कम का क्या मतलब है। इसलिए कम कार्बोहाइड्रेट वाली डायट लेने से पहले किसी बेहतर डायटीशियन या न्यूट्रिशनिस्ट से मदद लें।

(5) कार्बोहाइड्रेट में कटौती करने से पहले ध्यान रखें कि आप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फैट ले रहे हों। क्योंकि, कार्बोहाइड्रेट की तरह हेल्दी लाइफ के लिए प्रोटीन और फैट भी आवश्यक हैं। विटामिन के अवशोषण के लिए फैट की आवश्यकता होती है और प्रोटीन मसल्स का निर्माण करते हैं। इसलिए अपने शरीर के हिसाब से ही किसी चीज का चयन करें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More