... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 10, 2017 3:55 PM IST
इन दिनों हेल्दी और फिट रहने के लिए कई डायट और अन्य महंगे तरीके मौजूद हैं। लेकिन आपको बता दें कि इंसान के पास करने के लिए पहले से ही ऐसे बहुत से काम हैं जिनके जरिये वो खुश और स्वस्थ रह सकता है। हम आपको ऐसे ही कामों के बारे में बता रहे हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
1) नींद
स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। जर्नल स्लीप में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, छोटी नींद वाइट ब्लड सेल्स को सर्कुलेट करने के इम्यून रेस्पोंस में शामिल काम को बंद कर देती है। अच्छी नींद लंबे जीवन, क्रिएटिविटी और कम स्ट्रेस से जुड़ी है।
2) लिखना
लिखने से आपकी फिजिकल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है। अध्ययन के अनुसार एक्सप्रेसिव राइटिंग से आपके दिमाग और बॉडी को सही रखने में मदद मिलती है। यह दावा किया जाता है कि अपने गोल्स को लिखने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं।
3) सनबाथ
एक अध्ययन के अनुसार सुबह की धूप लेने से ना केवल आपका विटामिन डी का लेवल बढ़ता है बल्कि वजन भी मैनेज होता है।
4) प्लास्टिक से बचें
प्लास्टिक से बचना आपके शरीर के लिए बेहतर होता है। प्लास्टिक की बोतलों में पीईटी और बीपीए जैसे केमिकल्स होते हैं। इसलिए आपको बोतलबंद पीने के पानी से बचना चाहिए।
5) जंक फूड्स से बचें
यह आपके शरीर को ख़राब करते हैं। इसके बजाय आपको ताजे फल, सब्जियां और गेहूं आदि का सेवन करना चाहिए जिनसे आप एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
6) एक्सरसाइज
स्वस्थ जीवनशैली के लिए एक्सरसाइज जरूरी है। फिट रहने और मोटापे से बचने के लिए आपको रोजाना एक घंटा एक्सरसाइज करनी चाहिए।
7) आभारी रहें
आभार व्यक्त करने से बहुत सारे मनोवैज्ञानिक लाभ होते हैं। इससे थकान, अनिद्रा और अवसाद से लड़ने में मदद मिलती है।
8) स्ट्रेस कम लें
तनाव लेने से कोई समस्या हल नहीं होती है। बल्कि इससे मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर जरूर असर पड़ता है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- King, L. A. (2001). The health benefits of writing about life goals. Personality and Social Psychology Bulletin, 27(7), 798-807.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.