सर्दियों में अपने घर में ज़रूर रखें ये 5 चीज़ें, बीमारियों से राहत दिलाने में आएंगी काम

यह न केवल आपकी इम्यूनिटी बढ़ाती हैं बल्कि कुछ समस्याओं के ऊपरी इलाज में भी मदद करती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 31, 2018 11:33 PM IST

ठंड का मौसम अपने साथ एलर्जी और उससे जुड़ी छोटी-मोटी बीमारियों की पूरी फौज लेकर आता है। ऐसे में एंटी-बायोटिक्स लेने से बेहतर है कि हम नैचुरल चीज़ों से इन समस्याओं से राहत पाने की कोशिश करें। हम यहां बता रहे हैं कुछ ऐसी ही घरेलू और नैचुरल चीज़ों के बारे में जो सर्दियों में आपको बहुत काम आ सकती हैं। यह न केवल आपकी इम्यूनिटी बढ़ाती हैं बल्कि कुछ समस्याओं के ऊपरी इलाज में भी मदद करती हैं। इसीलिए इन सर्दियों में अपने घर में ज़रूर रखें ये सभी चीज़ें-

  1. मिश्री- आयुर्वेद के अनुसार मिश्री बलगम को निकालकर खांसी को कम करती है। मिश्री को मुँह में डालकर गलने दें, इससे गले के दर्द में भी आराम मिलता है। इसको आप दिन में दो बार कर सकते हैं।
  2. सौंफ- शायद आपको पता नहीं कि सर्दी के मौसम में खाना को हजम करने की शक्ति कम हो जाती है इसलिए बदहजमी या एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। खाने के बाद सौंफ को चबाने और सौंफ का काढ़ा दिन भर लेने से बदहजमी की समस्या कम हो जाती है।
  3. कपूर- एक कप गर्म नारियल तेल में एक बड़ा कपूर का टुकड़ा डालकर उसको गलने तक इंतजार करें। उसके बाद जोड़ों पर उस तेल से अच्छी तरह मालिश करें। कपूर रक्त का संचालन बेहतर बनाकर जोड़ो का सूजन और दर्द दोनों में आराम दिलाता है।
  4. ऐलोवेरा- अचानक तापमान और आद्रता के गिरने के कारण त्वचा में रूखापन और खुजली होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐलोवेरा का मॉश्चराइज़र और एन्टी-इंफ्लैमटोरी गुण के कारण इसका जेल इस समस्या में आराम दिलाता है।
  5. नीलगिरी ऑयल- यह एक इसेंशियल ऑयल है। नीलगिरी के तेल के कुछ बूंदे उबलते पानी के बर्तन में डालकर उस पानी से भाप लें। इससे बलगम निकल जाती है और नाक का कंजेस्शन खुल जाता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source