शरीर की तुलना में मोटे हैं पैर, तो इस तरह घटाएं चर्बी

दिन कें एक या दो कप चाय कॉफी पीने से कोई नुकसान नहीं है। पर अगर आप इससे ज्‍यादा मात्रा में चाय या कॉफी पीती हैं तो तुरंत कम कर दें। यह चर्बी बढ़ाने में भी मदद करती हैं। खासतौर से सुबह खाली पेट चाय पीने से सेहत का काफी नुकसान होता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 3, 2019 9:09 PM IST

मोटापा किसी के लिए भी परेशानी का सबब हो सकता है। डॉक्‍टर्स तो इसे कई बीमारियों की जड़ मानते हैं। इसलिए बेहतर है कि जल्‍द से जल्‍द मोटापे से छुट्टी पा ली जाए। पर कई बार यह इतनी अजीब जगहों पर होता है कि समझ नहीं आता इसे कैसे दूर करें। ऐसा ही मोटापा है पैरों (Fatty legs) पर जमा चर्बी।

परेशान करते हैं मोटे पैर (Fatty legs) 

हर शख्‍स का अपना एक खास आकार या फि‍गर होती है। यह जरूरी है कि आप उसे स्‍वीकारें और प्रसन्‍न रहें। पर इस पर चर्बी जमी हो तो इसे दूर करने की कोशिश करने में कोई बुराई नहीं है। कुछ महिलाएं पीयर शेप होती हैं। इनमें शरीर के उपरी हिस्‍से की बजाए पैरों पर ज्‍यादा फैट जमा होता है।

इस तरह दूर करें लैग्‍स पर जमा फैट (Fatty legs) 

कम कर दें चाय-कॉफी (Fatty legs) 

दिन कें एक या दो कप चाय कॉफी पीने से कोई नुकसान नहीं है। पर अगर आप इससे ज्‍यादा मात्रा में चाय या कॉफी पीती हैं तो तुरंत कम कर दें। यह चर्बी बढ़ाने में भी मदद करती हैं। खासतौर से सुबह खाली पेट चाय पीने से सेहत का काफी नुकसान होता है। इसकी जगह पर आप जीरा पानी, सौंफ पानी का सेवन कर सकते हैं। फैट कम करने में काफी लाभकारी होते हैं।

पहचानें वॉटर वेट (Fatty legs) 

कहीं ऐसा तो नहीं कि जिसे आप चर्बी समझ रहीं हैं वह असल में वॉटर वेट हो। अधिक कार्बोहाइड्रेट लेने से शरीर के कई जरूरी हिस्सों में, जैसे मांसपेशियों में, लिवर में पानी भर जाता है। इससे वह हिस्‍सा फूला हुआ महसूस होता है और आप मोटे लगते हैं। इसके लिए आप लो कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें, जिससे शरीर का वॉटर वेट कम हो।

पानी पीना न छोड़ें (Fatty legs) 

वॉटर वेट से निजात पाने के चक्‍कर में कहीं ऐसा न हो कि आप पानी पीना ही छोड़ दें। असल में पानी बॉडी को डिटॉक्‍स करने के साथ ही चर्बी भी कम करता है। ज्यादा पानी पीने से आपके शरीर से एक्स्ट्रा साल्ट निकल जाता है। और शरीर पर जमा फैट घुलने लगता है।

नमक और चीनी खाएं कम (Fatty legs) 

अपनी डाइट में सिर्फ उतना ही नमक और चीनी शामिल करें जितनी आपके शरीर को जरूरत है। केवल स्‍वाद के लिए ज्‍यादा चीनी और ज्‍यादा नमक खाना दोनों ही खतरनाक हैं। अगर आपका वजन ज्‍यादा है तब तो आपको इन दोनों ही चीजों पर विशेष नियंत्रण रखना चाहिए।

रस्‍सी कूदना होगा मददगार (Fatty legs) 

वजन कम करने के लिए लोग तरह तरह के एक्सरसाइज करते हैं। पर क्या आपको पता है कि एक्सरसाइज से अधिक असरदार कार्डियो होता है। जॉगिंग, रनिंग और रस्सी कूदने जैसी चीजें इसमें काफी कारगर हैं।

स्‍मोकिंग से भी ज्‍यादा खतरनाक हो रहा है मोटापा : शोध

Restless sleep : कहीं थकान और सुस्‍ती की वजह यह तो नहीं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source