
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : July 20, 2021 7:16 AM IST
फरहान अख्तर ने 'तूफान' में किए गए अपने ट्रांसफरेमेशन की तस्वीर शेयर की...
Farhan Akhtar Body Transformation News: अपनी फिल्मों के कैरेक्टर को परफेक्ट बनाने के लिए एक्टर-एक्ट्रेस खूब मेहनत करते हैं। यदि रोल की डिमांड है 6 महीने में वजन बढ़ाने की तो वे वेट गेन (Weight Gain) कर लेते हैं। वजन कम करना होता है, तो वे कुछ ही महीनों में स्ट्रिक्ट डाइट टिप्स फॉलो करके वजन कम भी कर लेते हैं। कुछ ऐसा ही किया एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने अपनी आगामी फिल्म 'तूफान' के कैरेक्टर अजीज अली को परफेक्ट लुक देने के लिए। फरहान (Farhan Akhtar Instagram) ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर 'तूफान' में अपनी भूमिका की तैयारी की एक झलक साझा की।
फरहान अख्तर का फिल्म 'तूफान' में कैरेक्टर नेम अजीज अली है। इसके लिए उन्होंने 69 किलो से 85 किलो वजन के उतार-चढ़ाव की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फरहान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म में उनके लुक के पीछे की टीम को टैग करते हुए लिखा, अज्जू उर्फ अजीज उर्फ तूफान के कई आकार। 18 महीने की कड़ी मेहनत और मांसपेशियों का दर्द। पर्दे के पीछे के सितारे, समीर जौरा, आनंद और नेल्पट।
View this post on Instagram
तस्वीर पोस्ट में, फरहानने वजन के पैमाने पर उल्लिखित भिन्नताओं के साथ-साथ क्रमश: 69.8, 85, 76.9 किलो वजन के साथ अलग-अलग शरीर के आकार में तीन शर्टलेस स्टिल साझा किए। फरहान अख्तर (Farhan Aktar) ने जब अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें पोस्ट कीं, उसके कुछ ही मिनट के बाद, उन्हें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज के कमेंट्स मिलने लगे।
एक्टर ऋतिक रोशन ने लिखा, "यार, 69 से 85।" फरहान की प्रेमिका अनुषा दांडेकर ने टिप्पणी की 'वाह'। सिद्धांत चतुर्वेदी, दर्शन कुमार, इमाद शाह, साइरस साहूकार ने इमोजी के साथ कमेंट किया। हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुआ स्पोर्ट्स ड्रामा 'तूफान' राकेश ओम प्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर को फरहान की प्रेमिका के रूप में और परेश रावल को उनके कोच के रूप में दिखाया गया है।
View this post on Instagram
फिल्म के लिए 69.8 से 85 किलो का होने के लिए फरहान ने जमकर फैट, कैलोरी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन किया और जब उन्हें मुक्केबाज लुक के लिए परफेक्ट बॉडी बनाना था, तो उन्होंने 85 किलो से वजन कम करके 76.9 किलो वजन कुछ ही महीनों में पा लिया। इसके लिए उन्होंने फिर से खानपान से फैट, कैलोरी, जंक फूड सबकुछ हटाया। घंटों वर्काउट किया, तब जाकर एक जबरदस्त मुक्केबाज की तरह बॉडी बनाने में सफल हुए।