Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Fardeen Khan Weight Loss: 100 किलो के हो चुके थे फरदीन खान! वेट लॉस के लिए लाइफस्टाइल में किए ये 5 बड़े बदलाव

फरदीन खान के इस टांसफॉर्मेशन (Fardeen Khan Transformation) से जहां लोग प्रभावित भी हुए हैं सभी यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर फरदीन ने वेट लॉस करने के लिए क्या किया। फरदीन खान ने मीडिया से बात करते हुए कुछ महत्वपूर्ण बातें बतायीं जो कि, उनके वेट लॉस जर्नी (Fardeen Khan Weight Loss Journey) में काम आयीं। आइए जानते हैं क्या है फरदीन खान के वेट लॉस सीक्रेट्स।

Fardeen Khan Weight Loss: 100 किलो के हो चुके थे फरदीन खान! वेट लॉस के लिए लाइफस्टाइल में किए ये 5 बड़े बदलाव

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 14, 2020 3:20 PM IST

Fardeen Khan Weight Loss: बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और अब सबसे फिट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल होने वाले फरदीन खान ने 6 महीनें में 20 किलो वजन घटाकर लोगों को चौंका दिया है। इससे पहले फरदीन खान (Fardeen Kahn)  की जो तस्वीरें मीडिया में आयी थीं उनमें फरदीन बहुत मोटे दिख रहे थे। जिसके चलते फरदीन को लोगों ने ट्रोल भी किया था। लेकिन, इस बार मीडिया उनकी फिट बॉडी के बारे में बात कर रही है और उनकी फिटनेस को लोगों के लिए नयी प्रेरणा बता रही है। (Fardeen Khan Weight Loss Secrets)

जानना चाहते हैं कैसे किया फरदीन ने अपना वेट लॉस गोल अचीव?

टाइम्स ऑफ इंडिया अख़बार के मुताबिक फरदीन खान ने कहा है कि उनका वजन 100 किलो हो गया था, जिसे घटाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की। फरदीन खान ने इस इंटरव्यू में बताया कि, मैंने फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक स्तर पर भी फिट बनने के प्रयास किए। अपने मीडिया इंटरव्यूज़ में फरदीन ने यह स्वीकार किया है कि वेट लॉस के बाद अब वे पहले से ज़्यादा एनर्जेटिक, यंग और खुश महसूस कर रहे हैं। (Health benefits of Weigh Loss)

[caption id="attachment_785742" align="aligncenter" width="640"]Fardeen Khan Fitness अपने मीडिया इंटरव्यूज़ में फरदीन ने यह स्वीकार किया है कि वेट लॉस के बाद अब वे पहले से ज़्यादा एनर्जेटिक, यंग और खुश महसूस कर रहे हैं।[/caption]

Also Read

More News

फरदीन खान के इस टांसफॉर्मेशन (Fardeen Khan Transformation) से जहां लोग प्रभावित भी हुए हैं। वहीं, अब सभी यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर फरदीन ने वेट लॉस करने के लिए क्या किया। फरदीन खान ने मीडिया से बात करते हुए कुछ महत्वपूर्ण बातें बतायीं जो कि, उनके वेट लॉस जर्नी (Fardeen Khan Weight Loss Journey) में काम आयीं। आइए जानते हैं क्या है फरदीन खान के वेट लॉस सीक्रेट्स।

फरदीन खान के वेट लॉस सीक्रेट्स (Fardeen Khan Weight Loss Secrets)

स्मोकिंग और शराब से की तौबा

जैसा कि शराब, चीनी और रिफाइंड फूड का सेवन और स्मोकिंग (Smoking) ऐसी आदते हैं जो हमारा वजन बढ़ाने का काम (Weigh Gain Causes) करती हैं। ऐसे में इनसे परहेज करने से आपको वेट लॉस में मदद हो सकती है। फरदीन खान ने भी इन हानिकारक चीज़ों के सेवन से परहेज किया। एक अग्रणी इंग्लिश अख़बार को इंटरव्यू में फरदीन ने बताया कि वेट लॉस के लिए उन्होंने एक साल पहले अल्कोहल (Alcohol) यानि शराब पीना बंद कर दिया। उसके कुछ 6 महीनों बाद उन्होंने स्मोकिंग बंद (Quit Smoking) कर दी।

[caption id="attachment_785755" align="aligncenter" width="620"]Lifestyle Modifications for Weight Loss फरदीन ने बताया कि वेट लॉस के लिए उन्होंने एक साल पहले अल्कोहल (Alcohol) यानि शराब पीना बंद कर दिया। उसके कुछ 6 महीनों बाद उन्होंने स्मोकिंग बंद (Quit Smoking) कर दी[/caption]

पोषण की समझी अहमियत

हेल्दी डायट भी उनके वेट लॉस का एक बड़ा सीक्रेट है। फरदीन ने खुद स्वीकार किया कि वे पहले वे अपनी डायट पर ज़्यादा  ध्यान नहीं देते थे। लेकिन, वेट लॉस करने के लिए उन्होंने ना केवल अपनी डायट में हेल्दी बदलाव किए बल्कि, उसे फॉलो भी किया।(Healthy Diet and Weight Loss)

फरदीन ने बताया कि मई 2019 में उन्होंने अपने फिटनेस प्लान (Fardeen Khan Fitness Plan) को फॉलो करना शुरु किया।  फरदीन ने बताया कि उन्हें एक किताब पढ़ने के बाद प्रेरणा मिली कि पौष्टिक भोजन को अपनी जिंदगी में शामिल करना आवश्यक है। क्योंकि तभी शरीर की मेटाबॉलिक रेट (Metabolic Rate) बढ़ाना आसान होगा और वह बेहतर महसूस कर पाएंगे।

[caption id="attachment_785741" align="aligncenter" width="655"] वेट लॉस के लिए शरीर को पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है।[/caption]

फिटनेस ट्रेनर की ली मदद

लंदन में रहते हुए फरदीन ने अपने फिटनेस ट्रेनर से वर्चुअल ट्रेनिंग ली। उन्होंने अपने ट्रेनर की देखरेख में ही पूरी एक्सरसाइज़ की। फरदीन ने बारबेल्स, वेट प्लेट्स से लेकर डम्बल्स तक का इस्तेमाल किया और अपने ट्रेनर की मदद से अपना वेट लॉस गोल अचीव किया।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

वेट लॉस के बाद भी बरतें एहतियात

वेट लॉस के बाद भी फरदीन अपनी डायट को लेकर बहुत गम्भीर हैं। अभिनेता ने बताया कि वे अब किटोजेनिक डायट (Ketogenic Diet) फॉलो कर रहे हैं। साथ ही फरदीन रेग्युलर एक्सरसाइज़ कर रहे हैं।