
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 8, 2020 1:24 PM IST
अभिनेता फरदीन खान ने किया कई किलो वजन कम, कभी मोटापे के लिए हुए थे ट्रोल, जानें हेल्दी वेट लॉस के लिए क्या है सही तरीका
Fardeen Khan Weight Loss: बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान (Fardeen Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं और इसकी वजह है उनका वेट लॉस। जी हां, फरदीन खान 2 दिन पहले अचानक से सुर्खियों में आ गए जब उनकी कुछ तस्वीरें मीडिया में वायरल हो गयी। फरदीन खान (Fardeen Khan Fitness) इन तस्वीरों में बहुत ही पतले और फिट दिखायी दे रहे हैं। फरदीन का ये बदला हुआ रुप कइयों के लिए किसी बड़े अचंभे से कम ना था। क्योंकि, इससे पहले जब मीडिया ने फरदीन को स्पॉट किया था तब उनका वज़न बहुत अधिक बढ़ चुका था।
'जंगल' और 'हे बेबी' जैसी फिल्मों में काम करने वाले इस हैंडसम एक्टर की लेटेस्ट तस्वीरें सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें, फरदीन पहले से बहुत अधिक पतले और फिट दिखायी दे रहे हैं। वहीं, एक अग्रणी अखबार को दिए इंटरव्यू में फरदीन ने कहा कि वेट लॉस के बाद मैं अब 30 साल का महसूस कर रहा हूं।(Fardeen Khan Weight Loss)
View this post on Instagram
47 वर्षीय फरदीन खान को मुंबई में देखा गया। उनकी फिटनेस का लेवल इतना बढ़ गया है कि उनके फैंस, मीडिया और फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान जहां लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं ऐसे में फरदीन खान की यह फिटनेस किसी के लिए भी बड़ी प्रेरणा से कम नहीं है। (Fardeen Khan Weight Loss)
गौरतलब है कि 2010 में अपनी आखिरी फ़िल्म दुल्हा मिल गया के बाद फरदीन पूरी तरह से फिल्मों में काम करना बंद कर चुके थे। साल 2018 में एक बुक लॉन्च प्रोग्राम में नज़र आए थे फरदीन। जिसके बाद उनके बढ़ हुए वज़न को लेकर मीडिया में खूब खबरें छपीं और उनकी सेहत को लेकर लोगों ने चिंता भी जाहिर की। वहीं, मोटापे के लिए फरदीन को ट्रोल भी किया गया। लेकिन, आज फरदीन 15-20 किलो वजन कम करने के बाद बहुत ज़्यादा खुशमिज़ाज़, उत्साहित और यंग भी दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
क्या नारियल और केसर खाने से पैदा होता है गोरा बच्चा? जानें कितना सच है या प्रेगनेंसी मिथ