इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि बॉलीवुड के कलाकारों के फैन्स उनकी तरह बनना चाहते हैं। कई तो उन्हें अपना आदर्श मानकर उनकी तरह बनने की कोशिस भी करते हैं। फैशन से लेकर फिटनेस तक, हर तरीके से ये कलाकार हमें प्रभावित करते हैं। हाल ही में रीलिज हुआ है फिल्म फन्ने खान का पोस्टर जिसमें खूबसूरत ऐश्वर्या राय के साथ नज़र आ रहे हैं अनिल कपूर जिनकी फिटनेस का राज हर कोई जानना चाहते हैं। तो वहीं पोस्टर पर एक और कलाकार हैं- राजकुमार राव।
राजकुमार एक्टिंग की तरह ही अपनी फिटनेस के लिए भी खूब मेहनत करते हैं। इसीलिए हमने पता लगाने की कोशिश की कि यह उम्दा अभिनेता अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए क्या करता है।
https://www.instagram.com/p/BF_fvF-mUhu/?taken-by=rajkummar_rao
फ्री हैंड वर्कआउट: यह एक ऐसी वर्कआइट स्टाइल है जो आपकी बॉडी में कमाल के बदलाव ला सकती है। जिन लोगों के पास जिम में बिताने के लिए बहुत वक़्त नहीं है, उनके लिए यह काफी अच्छा है। राजकुमार राव के बिजी शेड्यूल में यह उनके लिए मददगार साबित होती है। फ्री हैंड एक्सरसाइज के कई फायदे हैं, जैसे यह आर्म्स को टोनअप करती है, मसल्स और अंदरूनी हिस्सों को फिट बनाती है। यह शरीर की सर्कुलेशन प्रक्रिया में भी मदद करती है और पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।
https://www.instagram.com/p/BNxLxdXAEnC/?taken-by=rajkummar_rao
फिटनेस चैलेंज: जहां कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस चैलेंज को स्वीकार किया वहीं राजकुमार भी इससे पीछे नहीं रहे! देखिए कितने बेहतरीन तरीके से उन्होंने पूरा किया यह फिटनेस चैलेंज!
https://www.instagram.com/p/BjeX309nWfi/?taken-by=rajkummar_rao
शाओलिन शॉकर: हॉलीवुड की एक मशहूर फिल्म का नाम है शाओलिन शॉकर। इस फिल्म के हिस्से में कलाकार फुटबॉल की मदद से मार्शल आर्ट्स करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की मार्शल आर्ट्स से लेग स्ट्रेचिंग होती है, एकाग्रता बढ़ती है और शरीर के मुख्य भाग की लचकता बढ़ती है। अब आप समझ सकते हैं कि राजकुमार ने इस एक्सरसाइज को क्यों चुना। वैसे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह इसमें पारंगत हो गए हैं।
https://www.instagram.com/p/BFLwObaGUvY/?taken-by=rajkummar_rao
ताइक्वांडो (Taek Won Do): मार्शल आर्टस् के सभी प्रकार हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह न केवल एक बेहतरीन एक्सरसाइज है बल्कि यह हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी है:
1) दिल को सेहतमंद रखता है।
2) वेट-लॉस में मददगार।
3) शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है।
4) हड्डियों के विकास में मददगार।
5) तनाव कम करता है।
और सबसे खास बात यह है कि राजकुमार राव को यह एक्सरसाइज बहुत पसंद है!
https://www.instagram.com/p/BKCgfy4ANC6/?taken-by=rajkummar_rao
चित्रस्रोत/ वीडियो स्रोत: Instagram- @ rajkummar_rao
Follow us on