... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 21, 2020 7:08 PM IST
खुद को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना करें एक्सरसाइज
Family Fitness : पूरे देश में पिछले 57 दिनों से पूरी तरह लॉकडाउन है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन जल्द खत्म होगा, ऐसा कह पाना काफी मुश्किल हो गया है। घर में लगातार कई दिनों से बंद रहने और एक ही जगह पर बैठकर काम करने की वजह से (Work from Home) लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगी हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग (Exercise for Children) व्यक्ति भी शारीरिक गतिविधियां कम होने की वजह से धीरे-धीरे कई समस्याओं के चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में हमें अपने घरों में ही फिटनेस के लिए कुछ ऐसे तरीके अपनाने चाहिए, जिससे इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सके।
अगर आप भी लॉकडाउन की वजह से अपने घर में कई दिनों से बंद हैं, तो अपने बच्चों और माता-पिता को अपने साथ एक्सरसाइज करने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही उनकी सही डायट का भी ख्याल रखें। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही हम कई समस्याओं से निजात भी पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फैमिली एक्सरसाइज़ेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप खुद के साथ-साथ अपनी फैमिली और अपने बच्चों को भी फिट (Exercise for Children) रख सकते हैँ। इन एक्सरसाइज को करने के लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं फैमिली फिटनेस के लिए कुछ खास एक्सरसाइज (Exercise for Family)-
यह एक्सरसाइज आपके बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, कंधों और हाथ के घुमाव या डेल्टॉइड (deltoids) पर भी असर डालती है। प्लैंक पोजिशन में बैठें और अपने दाहिने पांव को ज़मीन से ऊपर उठाएं और अपने घुटनों को सीने के पास ले आएं। अब शुरुआत वाली स्थिति में आएं और बाएं पैर के साथ यह एक्सरसाइज़ दोहराएं।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप पुश अप्स करने के पोजीशन में आ जाएं। सीने को फ्लोर की तरफ छुकाते हुए अपने बाएं पैर को ऊपर की तरफ अर्थात छत की ओर उठाएं। जब पैर ऊपर ले जा रहे हों तो कोहनियों को साइड में मोडकर रखें। यही प्रक्रिया दूसरे पैर के साथ भी करें। एक बार में 8 से 10 बार इसे दोहरा सकते है। धीरे-धीरे अवधि बढ़ा भी सकते हैं।
इसे करने के लिए सबसे पहले पुशअप पोजीशन में आ जाए। अब इस पोजीशन में शरीर का भार हथेलियों की बजाय अपनी बांहों पर रखें। इस पोजीशन में आपकी बॉडी सिर से लेकर पांव तक एक सीध में होनी चाहिए। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की मजबूती और फोकस करने की क्षमता बढ़ती है। आप प्लैंक में थोड़ा बदलाव भी ला सकते हैं। जैसे आप हिप्स को उठाकर या भुजंगासन पोजीशन में भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। शुरुआत में यह एक्सरसाइज किसी फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में ही करें।