ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोजाना करें ये 5 फेशियल एक्सरसाइज, झुर्रियां सहित फाइन लाइन्स से मिलेगा छुटकारा

Glowing skin exercises: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको अपने स्किन केयर रूटीन में बदलाव करने के साथ कुछ एक्सरसाइज की भी मदद लेनी चाहिए। ये ना सिर्फ स्किन के लिए फायदेमंद है बल्कि, ये एजिंग के लक्षणों से भी बचाते हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : June 22, 2022 10:47 AM IST

खराब लाइफस्टाइल, डाइट और स्ट्रेस आपके स्किन का ग्लो छीन सकती है। इसके अलावा दिन भर एक स्ट्रेस भरे रूटीन में रहना आपकी स्किन को डल और बेजान बना देती है। ऐसी स्थिति में कई बार कोई क्रीम, फेस पैक और फेशियल भी काम नहीं कर पाती। कई बार तो ये ऊपरी त्वचा को कुछ घंटों के लिए खूबसूरत बना देती है लेकिन निचली त्वचा के लिए और अंदरूनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए ये काम नहीं करती है। तब कुछ फेशियल एक्सरसाइज (Facial Exercise) आपकी स्किन में अंदर से ग्लो लाने में मदद कर सकती है। वो कैसे आइए हम आपको बताते हैं। साथ ही जानते हैं ऐसे 5 फेशियल एक्सरसाइज (face yoga exercises for glowing skin) जो कि स्किन का ग्लो बढ़ा सकती है।

ग्लोइंग स्किन के लिए एक्सरसाइज-5 facial exercises for Glowing skin in hindi

1. ऊं के उच्चारण बाद गाल में पानी भर कर कुल्ला करें

ग्लोइंग स्किन पाने का ये एक सबसे आसान तरीका (best exercise for glowing skin) है। इसमें आपको कुछ देर के लिए ऊं का उच्चारण करना है। इस दौरान मुंह से सांस लें और सांस को गाल से गाल तक फैलाएं, फिर छोड़ें। उसके बाद मुंह में पानी भर कर कुल्ला करें। इस कुछ देर के लिए दोहराते रहें। लगभग 5 मिनट के लिए। ये तेज और आसान हरकतें गाल की मांसपेशियों को मजबूत करेंगी और ब्लड सर्कुलेशन को सही करेंगी। इससे आपकी स्किन का ग्लो बढ़ेगा और आपको उठे हुए और मोटे गाल पाने में मदद मिलेगी।

2. मछली जैसा चेहरा बनाएं यानी कि फिश एक्सरसाइज करें

अपने गालों के अंदर की ओर खींचे और लगभग एक मछली जैसा चेहरा बना लें। कुछ सेकंड के लिए रुकें, अपनी आंखें खुली रखें। अगर आपकी आंखों से पानी आने लगे, तो ऐसे ही रहें और फिर पलक झपकते ही मुद्रा को छोड़ दें। इससे फेशियल मसल्स और टिशूज की एक्सरसाइज होती है। इसके अलावा ये आपकी स्किन में झुर्रियों और फाइन लाइन्स को सही करने में भी मदद करती है।

3. ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें

ब्रीदिंग एक्सरसाइज के फायदे कई हैं। दरअसल, ये एक्सरसाइज आपके फेशियल ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में मदद करती है। इस दौरान जब आप सांसों का परिवर्तन करते हैं तो ये त्वचा और शरीर के साथ-साथ हमारे मूड को भी प्रभावित करते हैं। इसके अलावा इस दौरान गहराई से सांस लेने से चेहरे के सेल्स और टिशूज में ऑक्सीजन का सर्कुलेशन बेहतर होता है जो कि स्किन की कई समस्याओं को दूर करता है।

4. भौहें से जुड़ी एक्सरसाइज करें

प्रत्येक हाथ की तर्जनी को भौहों से आधा इंच ऊपर रखें। अपनी उंगलियों से नीचे की ओर दबाते हुए भौंहों को ऊपर की ओर उठाने का प्रयास करें। इसे दिन में 10-12 बार दोहराएं। ऐसा करने से झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है और फाइन लाइन्स की समस्या दूर हो जाती है। आप इस विशिष्ट व्यायाम को करके उन मांसपेशियों को टोन कर सकते हैं, तनाव मुक्त रह सकते हैं और एजिंग से बच सकते हैं।

5. किस और स्माइल एक्सरसाइज

इसके लिए होठों को जितना हो सके बाहर निकालें जैसे कोई किस कर रहा हो। उसके बाद मुंह खोल कर पूरा मुस्कुराएं। दिन में कम से कम 10 बार इसे करें। यह एक्सरसाइज आपके गालों और ठुड्डी पर एक साथ काम करती है। साथ ही चेहरे की मांसपेशियों, जॉलाइन और गालों  की टोनिंग करने के साथ खूबसूरती बढ़ाने में मदद करती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source