Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Ways To Maintain Healthy Weight:मोटापे से बचने और हेल्दी वेट मैनेजमेंट के 3 आसान उपाय, जिनकी सलाह देते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट से जानें हेल्दी वेट मैनेजमेंट के लिए किस तरह की लाइफस्टाइल कर सकती है मदद।

Ways To Maintain Healthy Weight:मोटापे से बचने और हेल्दी वेट मैनेजमेंट के 3 आसान उपाय, जिनकी सलाह देते हैं एक्सपर्ट

Written by Sadhna Tiwari |Updated : April 12, 2022 12:43 PM IST

Ways to maintain healthy weight: संक्रमण और बीमारियों के खतरे के बीच मौजूदा समय में हर व्यक्ति का यही प्रयास है कि वह स्वस्थ रहे और हेल्दी वेट मैनेज कर सके हैं। लेकिन, वजन कम करना और उसे मेंटेन करना एकऐसा काम है जिसके लिए सतत प्रयास करने पड़ते हैं क्योंकि, इस काम में वक्त लगता है और लगातार कोशिश से ही वजन को बढ़ने से रोकना संभव हो पाता है।जब बात हेल्दी वेट मैनेजमेंट की होती है तो आदर्श शरीर के वजन के लिए कैलोरी-नियंत्रित आहार लेना और पर्याप्त शारीरिक गतिविधि बनाए रखना चाहिए। इसके अलावा, एक मजबूत प्रतिरक्षा, एक स्वस्थ जीवनशैली और एक आदर्श वजन सुनिश्चित करने के लिए व्यक्ति को दिन-प्रतिदिन के खाने और स्वास्थ्य की आदतों में स्थायी परिवर्तन करना चाहिए।

न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थसेक की फाउंडर  प्रीतिका बेदी हेल्दी वेट मैनेजमेंट के लिए अपनी लाइफस्टाइल में ये 3 ज़रूरी बदलाव करने की सलाह देती हैं जिससे शरीर के वजन और हेल्थ पर सकारात्मक और स्थायी प्रभाव पड़ सकते हैं।

वेट मैनेजमेंट के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

1.पौष्टिक भोजन खाएं

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए हेल्दी डाइट महत्वपूर्ण है। यह स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचने की दिशा में बढ़ाया गया पहला कदम है।लम्बे समय तक वेट मैनेजमेंट करने के लिए अपने खान-पान का एक पैटर्न बनाए और उसी का पालन करें। इससे बार-बार लगने वाली छोटी-छोटी भूख या क्रेविंग को कंट्रोल करना आसान हो सकता है। साथ ही वजन बढ़ने से भी रोका जा सकता है। वेट बढ़ने से रोकने के लिए-

Also Read

More News

  • सबसे पहले एक तरीका अपनाएं जिससे  आप डेली डाइट में अपने कैलोरी इंटेक को नियंत्रित कर सकें।
  • साथ ही पोर्शन कंट्रोल कर पाना भी आसान हो सकता है। प्रीतिका बजाज  फूड जर्नल या फूड एक्टिविटी ऐप के इस्तेमाल की सलाह भी देती है जिसकी मदद से खाने-पीने की हर चीज में कैलोरी आदि का ध्यान रखा जा सके।
  • इसके साथ ही, अपने भोजन में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स जैसे फल, सब्जियां और साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें
  • पौष्टिक खाद्य पदार्थो में वेरायटी का भी ध्यान रखें। इससे, आप अपने पसंद के फूड्स से परहेज किए बिना उन्हें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाकर स्वाद का आनंद ले सकेंगे और वेट लॉस गोल को भी आसानी से अचीव कर सकता है।

2.एक्टिव रहें

नियमित व्यायाम का रहस्य यह है कि यह न केवल कैलोरी प्रतिबंध की अनुमति देता है, बल्कि वजन घटाने और वजन प्रबंधन को बढ़त देने में भी मदद कर सकता है। अतिरिक्त कैलोरी को जलाने में मदद करके, नियमित व्यायाम के माध्यम से सक्रिय रहना जीवनशैली में सबसे अच्छा परिवर्तन है, जिसे कोई भी अपना सकता है।

सप्ताह के अधिकांश दिनों में कम से कम 30 मिनट के लिए स्थिर एरोबिक व्यायाम - जैसे तेज चलना - के माध्यम से जीवनशैली में एक छोटा सा बदलाव किया जा सकता है।

3.पॉजिटिव रहें

केवल स्वस्थ भोजन और व्यायाम ही काफी नहीं है, सफल वजन प्रबंधन तय करने के लिए एक सकारात्मक दृष्टिकोण को सही आदतों के साथ जोड़कर कोई भी व्यक्ति जीवनशैली में आवश्यक परिवर्तन ला सकता है। सबसे पहले, अपने शरीर की जरूरतों को महसूस करना चाहिए और फिर अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। जल्दी रिजल्टस् पाने के लिए शरीर के साथ कठोर होने के बजाय, सही दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ने के लिए हेल्दी आदतें अपनाएं और अपना  दृष्टिकोण बदलें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(आईएएनएस)