गर्मी की छुट्टियों में समुद्र तट पर सैर के लिए जाना चाहते हैं? बिल्कुल जाइए, लेकिन उसके लिए अपने आप को शारीरिक रूप से तैयार करना न भूलें। जस्ट डायट की संस्थापक और डायटिशन जसलीन कौर बता रही हैं कुछ आसान हेल्थ टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप अपनी छुट्टियों और भी मजेदार और आसान बना सकते हैं।
फलों से बने स्मूदी और मिल्कशेक पीएं: गर्मी के मौसम में प्राकृतिक फलों से बने स्मूदी और मिल्कशेक आपके शरीर को ठंडा और शांत रखते हैं। गर्मी का समय स्वादिष्ट फलों के मौसम के तौर पर भी जाना जाता है, इसलिए आप अपने पेय पदार्थ बनाने के लिए ताजा, मौसमी फलों जैसे आम, कटहल या जैकफ्रूट, तरबूज, नारियल और सेब का उपयोग करें। स्मूदी और शेक बनाना आसान है, बस चीनी की बजाय कुछ फल, दूध और शहद को एक साथ मिक्सी में पीस लें । आपका शेक तैयार हो जाएगा।
खूब सलाद खाएं: सलाद से ऊबने की ज़रूरत नहीं है। गर्मी के मौसम की अपनी खास बात है। इस मौसम में ऐसी कई सब्जियां होती हैं, जिससे आप पौष्टिक सलाद बना सकते हैं। मौसमी सब्जियां, फल और हर्ब्स का उपयोग करके, आप हर दिन अपने आप के लिए एक हल्का और बेहतर सलाद बना सकते हैं।
खीरा और लेटस सलाद: खीरे या ककड़ी में भरपूर मात्रा में पानी होता है। पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह जहरीले अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से साफ करता है। लेटस में भी 96% पानी की मात्रा होती है। खीरा और लेटस आपको हाइड्रेटेड रखते हैं। लेटस में फोलेट और विटामिन के जैसे फाइबर और पोषक तत्वों की उच्च मात्रा भी होती है।
You may like to read
ठंडक वाली एक्सरसाइज: गर्मी के मौसम में एक्सरसाइज करना कठिन होता है, लेकिन इन दिनों तैरना बहुत आरामदायक महसूस होता है और यह एक अच्छी एक्सरसाइज भी हो सकती है। सुबह और शाम में टहलने के लिए जाएं।
अपने आप को धूप से बचा कर रखें: गर्मियों में आउटडोर गतिविधियां मजेदार होती हैं, लेकिन सूर्य की तेज किरणों से खुद को बचाना भी महत्वपूर्ण है। दिन के सबसे गर्म समय में बाहर रहने से बचने की कोशिश करें। यदि आपको बाहर जाना ही पड़े, तो अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए कुछ मीठे रसीले फल खाएं और अच्छी सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर जाएं। पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। बड़ी-सी टोपी और धूप का चश्मा जरूर पहनें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.