इन डायट टिप्स से सर्दी के दिनों में रहेंगे आप वार्म एंड हेल्दी

सर्दी के दिनों में बीमारियों को खुद से दूर रखने का टिप्स!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 14, 2017 10:23 AM IST

सर्दी  की ठंडक सर्दी और बुखार के साथ आ गई है, इनसे लड़ने के लिये आपको इम्यूनिटी को मजबूत और हेल्दी रखना होगा। सर्दियों में पाचन जल्दी होने की वजह से इम्यूनिटी बढ़ती है। सर्दी का मौसम पाचन शक्ती बढ़ाकर हमारा ख्याल रखता है। इस वजह से जाड़े के मौसम में लोगों को भूख भी ज्यादा लगती है। और जल्दी खाना हजम होने के कारण सेहत अच्छी रहती है। नेहा शेट्टी टेक्निकल हेड, न्यूट्रिशन, रिड्यूस तलवलकर ने सर्दियों में हेल्दी और गरम रहने के लिये कुछ डायट टिप्स बताए है।

1. अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिये फ्रेश, ऑरगैनिक और जल्दी हजम होने वाले ऐसे फूड्स खाइये। इन फूड्स में ताजा दूध, दही, सब्जियां, फल, व्होल ग्रेन्स और घी (बटर) खाइये। अगर आपको इम्यूनिटी बढ़ानी है तो जो पाचन के लिये मुश्किल हो ऐसे फूड्स ना खाएं। प्रोसेस्ड फूड्स, बाजार में डिब्बा बंद मिलने वाला खाना, फ्रोजन और पैकेज्ड फूड्स जो पाचन के लिये कठिन होते है और इम्यूनिटी कमजोर करते है।

2. सर्दियों मे ज्यादा पानी पीजिये। सुबह-सुबह पानी पीने से शरीर अंदर साफ करने में और पाचक शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है। नींबू निचोड़कर सेवन करने से विटामिन सी मिलता है। मसाले और हर्ब्स जैसे अदरक, काली मिर्च, हल्दी और धनिया खाने से भी इम्यूनिटी बढ़ती है।

3. फैटी फूड्स कम खाइये मगर खाना बंद मत कीजिये। इसके साथ ज्यादा फाइबर वाले और प्रोटीन फूड्स भी खाइये। फाइबर सिर्फ फैट ही नहीं गुड बैक्टरिया भी देता है। स्टडीज के अनुसार 1 बड़ा चम्मच घी खाने से आपकी त्वचा में निखार आने के साथ-साथ, शरीर फिट रहता है और सर्दियों में सुबह खाने से गरमी मिलती है।

आपकी जीवनशैली भी इम्यूनिटी पर असर करती है। देर से उठना, देर रात तक काम करना, खाना समय पर नहीं खाना, देर रात में बहुत ज्यादा खाना, इससे शरीर में तनाव और थकान होती है, दिन में सोना पाचक शक्ती और इम्यूनिटी पर असर करता है। सर्दियों में दिन कम और रात बड़ी होने से शरीर को आराम करने का मन करता है। जल्दी सोने की और जल्दी उठने की कोशिश कीजिये । इससे आप फ्रेश रहेंगे। ज्यादा से ज्यादा सूरज की रोशनी लेने की कोशिश कीजिये।

Read this in English

अनुवादक: Sushantdeep Sagvekar

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.