... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 23, 2017 1:47 PM IST
फेस्टिव सीजन जारी है। जाहिर है कोई भी फेस्टिवल बिना मिठाइयों और पकवानों के अधूरा है। लेकिन आपको इन दिनों खाने-पीने को लेकर सतर्क रहना चाहिए। अगर आप खाने-पीने की चीजों को लेकर सावधान नहीं रहते हैं, तो आपको इसका खामियाजा किसी गंभीर बीमारी या मौत के रूप में भुगतना पड़ सकता है। वास्तव में फेस्टिव सीजन में चीजों की मांग बढ़ने से चीजों में मिलावट शुरू हो जाती है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को अपना ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। दिल्ली स्थित इंटरनेशनल फर्टिलिटी सेंटर के चेयरपर्सन डॉक्टर रीटा बक्षीआपको बता रही हैं कि मिलावटी चीजों से कैसे बचना चाहिए।
खाने की चीजों में मिलावट के कई कारण होते हैं। कभी-कभी दुकान वाले नियमों से अनजान होते हैं या मजदूरों को ट्रेनिंग नहीं मिली होती है। कई बार मिलावट ज्यादा लाभ कमाने के मकसद से भी की जाती है, जिससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा होता है।
ऐसे बचें मिलावटी चीजें लेने से
इस बात का रखें विशेष ध्यान
इसलिए आपको फेस्टिव सीजन में दुकान से मिठाई ना खरीदने या बहुत कम खरीदने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इन दिनों ज्यादा मिलावट होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तरह की मिठाई खाने से एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock