Exercise for summer: गर्मियों में खुद को फिट रखने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें, एक्सपर्ट्स से जानिए

Garmiyon me konsi exercise kare | गर्मी के कारण कुछ लोग एक्सरसाइज करना छोड़ देते हैं, लेकिन इस लेख में एक्सपर्ट्स ने कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताया जिन्हें आप गर्मियों में भी आसानी से कर सकते हैं और खुद को फिट रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 14, 2025 12:36 PM IST

Best exercise to do in summer in hindi: खुद को फिट रखने के लिए सही एक्सरसाइज करना जरूरी है, लेकिन एक्सरसाइज करने की क्षमता पर मौसम का असर भी पड़ता है। देखा गया है कि गर्मियों में लोग ज्यादा एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं और इसके कारण कई बार वे बीमार भी पड़ने लग जाते हैं। लेकिन फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना भी जरूरी है, ऐसे में डॉ. जतिन चौधरी, सेलेब्रिटी फिजियोथेरेपिस्ट एंड नेचुरोपैथी एक्सपर्ट नें कुछ खास एक्सरसाइज के बारे में जानकारियां दी, जिन्हें गर्मियों में किया जा सकता है। डॉ. जतिन ने बताया कि गर्मियों में जब तापमान बढ़ जाता है, तो ऐसे में खुद को हेल्दी रखना बहुत जरूरी हो जाता है और उसके लिए शारीरिक रूप से एक्टिव रहना यानी थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में उन्होंने कुछ ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बताया जिन्हें आप गर्मियों में भी कर सकते हैं और खुद को एक्टिव व फिट रख सकते हैं।

1. स्विमिंग करना (Swimming)

गर्मियों के मौसम में स्विमिंग करना एक बेहद खास और फायदेमंद फिजिकल एक्टिविटी बन सकती है, जिसे आप गर्मियों के मौसम में कर सकते हैं। डॉ. जतिन ने बताया कि स्विमिंग पानी में की जाती है और इसलिए आपको ना तो ज्यादा गर्मी लगेगी और ना ही आपके शरीर के जोड़ों में ज्यादा थकान हो पाएगी। इसलिए खुद को फिट रखने के लिए स्विमिंग भी की जा सकती है।

2. योग (Yoga)

गर्मियों में योग करने के बारे में डॉ. जतिन ने बताया कि योग एक लो इंपेक्ट एक्टिविटी है, जिसमें शरीर की अलग-अलग मुद्राएं की जाती हैं और मेडिटेशन की जाती है। योग करने से शरीर में लचीलता बढ़ती है और संतुलन में भी सुधार होता है। योग करने न सिर्फ शारीरिक ताकत बढ़ती है बल्कि मानसिक रूप से भी आप शक्तिशाली बनते हैं, जिससे चिंता, तनाव व अवसाद जैसी समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है।

3. साइकिल चलाना (Cycling)

डॉ. जतिन के अनुसार गर्मियों में साइकिल चलाने की आदत डालना भी बेहद अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह भी एक लोग इंपैक्ट एक्टिविटी है, जो घर से बाहर की जाती है। साइकिल चलाने से हार्ट हेल्दी रहता है, टांगों की मांसपेशियां मजबूत होती है और शरीर की ताकत बढ़ती है। अगर आपके पास ज्यादा सही नहीं है, तो आप घर पर स्टेशनरी बाइक से भी यह एक्सरसाइज कर सकते हैं।

4. पाइलेट्स (Pilates)

पाइलेट्स के बारे में डॉ. जतिन ने बताया कि यह भी एक अच्छी लो इंपैक्ट फिजिकल एक्टिविटी है, जो शरीर की ताकत और लचीलता बढ़ाने के साथ-साथ बॉडी कंट्रोल में भी सुधार करती है। शरीर को पोस्चर में सुधार करने के लिए पाइलेट्स एक अच्छा विकल्प है। पाइलेट्स को कई अलग-अलग वेरिएशन में किया जाता है, जो गर्मियों में आपके लिए अच्छा विकल्प रहेगा।

5. ब्रिस्क वॉकिंग (Brisk walking)

अगर आप गर्मियों में कोई लो इंपैक्ट एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो डॉ. जतिन ब्रिस्क वॉकिंग का सुझाव दे रहे हैं। यह एक्सरसाइज हार्ट को हेल्दी बनाए रखने, मूड में सुधार करने और शरीर में एनर्जी को बनाए रखने के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है। आप ब्रिस्क वॉकिंग के लिए घर से बाहर पार्क में भी जा सकती हैं या फिर घर के अंदर अगर जगह है तो वहां भी इसे कर सकते हैं।

जरूरी सलाह (Important Advise)

डॉक्टर जतिन ने गर्मियों में खुद को फिट रखने और एक्सरसाइज करते समय कुछ खास सलाह भी दीं जो इस प्रकार हैं -

  • पर्याप्त पानी पीते रहें
  • धूप में एक्सरसाइज न करें
  • हल्के कपड़े पहनें
  • शरीर की क्षमता से ज्यादा मेहनत न करें
  • कोई भी तकलीफ होने पर डॉक्टर से जांच कराएं

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source