
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 7, 2024 3:04 PM IST
Medically Verified By:
Weight Loss Mistakes: वेट लॉस करने से ना केवल आपकी पर्सनालिटी बेहतर दिखती है बल्कि इससे आपकी हेल्थ में भी बहुत अच्छे बदलाव आ सकते हैं। बढ़ती हुई लाइफस्टाइल डिजिजेज के खतरे के बीच वेट लॉस करना एक जरूरत है। आज बहुत से लोग खुद की मेडिकल कंडीशन्स को सुधारने और खुद को फिट बनाने के लिए वेट लॉस करना चाहते हैं। इसके लिए नियमित एक्सरसाइज करने के अलावा डाइट फॉलो करने और दादी-नानी के नुस्खे फॉलो करने जैसे काम भी लोग करते हैं। लेकिन, इतना सब करने के बाद भी कई बार लोगों का वजन कम नहीं होता। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। वहीं, आपके द्वारा बार-बार की जाने वाली कुछ गलतियां भी वजन को घटने नहीं देतीं।
डाइटिशियन और न्यूट्रीशन एक्सपर्ट्स शिल्पा मित्तल (Nutrition expert Shilpa Mittal) बता रही हैं कुछ ऐसी ही मिस्टेक्स के बारे में जो वेट लॉस करने की कोशिश में लोग कर जाते हैं।
बहुत से खुद को जल्दी से स्लिम-ट्रिम बनाने के लिए सुबह का नाश्ता या डिनर स्किप कर देते हैं। इस तरह वे कैलोरी इंटेक कम करने की कोशिश करते हैं और खुद का वेट लॉस तेजी से करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, ऐसा करने से आपका कम होने की बजाय बढ़ भी सकता है। हमेशा टाइम पर खाना खाएं और कभी भी भूखे ना रहें।
वेट लॉस के लिए संतुलित डाइट (balanced diet for weight loss) जरूरी है जिससे आपके शरीर को सभी तरह के पोषक तत्व भी मिलें और आप किसी अनहेल्दी चीज का सेवन ना करें। बहुत से लोग डाइट को लेकर बिल्कुल भी सावधान नहीं रहते और वे किसी भी तरीके से और बहुत अधिक मात्रा में खाना खाते हैं। लेकिन, अगर आप वेट लॉस करना चाहतेहैं तो ना तो बहुत अधिक मात्रा में खाएं और ना ही बहुत कम। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाएं और कभी-कभार फास्टिंग करें।
हेल्दी वेट लॉस के लिए किसी अनुभवी, ट्रेन्ड और क्वालिफाइड डाइटिशियन या न्यूट्रिशन की मदद लें। किसी भी गलत तरह की डाइट फॉलो करने से आपको फायदे की बजाय नुकसान ही होगा।
जल्दी से वेट लॉस करने के लिए किसी भी ऐसे तरीके की मदद ना लें जो आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करे। वेट लॉस धीरे-धीरे और हेल्दी तरीके से हो तो यह आपके लिए सबसे अच्छा है। हफ्ते भर में 2 किलो या महीनेभर में 10 किलो वजन कम करने की कोशिश ना करें। क्योंकि, इतना मैसिव वेट लॉस इतने कम समय में करने से आप बुरी तरह बीमार पड़ सकते हैं।
इन सबके अलावा हमेशा अपने मील के पोर्शन साइज (portion size of your meal) का ख्याल रखें। बहुत कम मात्रा में या बहुत अधिक मात्रा में खाना खाने की बजाय दिन भर में छोटे-छोटे मील्स खाएं।