Exercises to Reduce Belly Fat : बेली फैट कम करने के लिए ये हैं ईजी एक्सरसाइज, जरूर करें

पेट की चर्बी (बेली फैट) घटाने के लिए आपको कुछ एक्सरसाइज (Exercises to Reduce Belly Fat) डेली करनी चाहिए। कुछ ऐसे व्यायाम हैं, जिन्हें आप हर दिन कर सकते हैं। इन्हें करना भी काफी आसान है। एक बार कुछ महीनों के लिए इन एक्सरसाइज को करके देखें, आपको लाभ होगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 5, 2019 6:53 PM IST

पेट और कमर के आसपास चर्बी (बेली फैट) बढ़ने से सारा शरीर बैडौल नजर आता है। जिन लोगों का पेट और कमर का हिस्सा अधिक चौड़ा होता है, वो चाहकर भी अपने पसंदीदा कपड़े नहीं पहन पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पेट की चर्बी कपड़ों से साफ नजर आती है। आपके साथ भी ऐसी समस्या है, तो पेट और कमर की चर्बी घटाने के लिए आपको कुछ एक्सरसाइज (Exercises to Reduce Belly Fat ) डेली करनी चाहिए। कुछ ऐसे व्यायाम हैं, जिन्हें आप हर दिन कर सकते हैं। इन्हें करना भी काफी आसान है। एक बार कुछ महीनों के लिए इन एक्सरसाइज (Exercises to Reduce Belly Fat ) को करके देखें, आपको लाभ होगा।

रनिंग  

शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए रनिंग से बेहतर कुछ नहीं। दौड़ लगाने से जहां हृदय अच्छी तरह से काम करता है, वहीं पेट की अतिरिक्त कैलोरी भी बर्न होती है। शुरुआत में कम और धीरे दौड़ें। बाद में गति बढ़ा सकते हैं।

स्विमिंग 

स्विमिंग करने से शरीर और पेट में अतिरिक्त जमा चर्बी कम होने लगती है। तैराकी दिल के लिए भी अच्छा है। इससे न सिर्फ वजन कम  होता है, बल्कि शरीर बेहतर शेप (Swimming to tone your stomach) में आता है। आप सप्ताह में दो से तीन बार स्विमिंग कर सकते हैं।

साइकलिंग 

साइकलिंग एक बेहतर और आसान कार्डियो एक्सरसाइज है। इससे जहां पैरों, टांगों वह जांघों की अच्छी एक्सरसाइज होती है, वहीं शरीर की अतिरिक्त चर्बी व कैलोरी भी बर्न (Burn Belly Fat by Cycling) होती है।

वॉकिंग 

रोज सुबह-शाम आधा घंटा पैदल चलें। इससे भी पेट की चर्बी कम होने लगती है।(Walk your way to a flat stomach) तेज कदमों से चलें। पेट कम करने के उपाय में इसे आसान और सुरक्षित माना गया है।

वेट ट्रेनिंग

अगर जिम जाते हैं, तो वहां वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज (Weight Training for Flat Stomach) करना शुरू कर दें। भार उठाने से शरीर को आकर्षक शेप मिलेती है, साथ ही आपकी पाचन क्रिया भी मजबूत होगी।

बेली फैट कम करने के लिए फूड्स

बेली फैट कम करने के लिए योग

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source