
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 22, 2025 2:21 PM IST
Exercises to reduce belly fat for men : वजन कम करना अपने आप में एक बड़ी बात है। वहीं, जब बात आती है बैली फैट की, तो यह फैट बेहद जिद्दी होता है, जो एक्सरसाइज करने और डाइट करने के बाद भी मुश्किल से जाता है। दरअसल, बैली फैट आपको शर्मिंदा भी कर देता है, क्योंकि पेट निकला हुआ वाकई अच्छा नहीं लगता है, यह आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है। वहीं, अगर आप चार लोगों के बीच खड़ें हैं और पेट की चर्बी को ढकने के लिए पनी शर्ट खींचते हैं, तो तुरंत अन्य लोगों का ध्यान आपकी ओर खींच लेता है, जो शर्मिंदा कर देता है। खैर, यहां हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं -
इस एक्सरसाइज को करने से पेट की चर्बी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और हाथ सिर के पीछे रखें। पीठ सीधी और पैर मुड़े हुए व पैर सामने की ओर रखें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाकर घुटनों को छूने की कोशिश करें। एक सांस लें और फिर से लेट जाएं।
अगर आप अपने पेट की जिद्दी चर्बी से परेशान हैं, तो प्लैंक्स भी आपकी काफी मदद कर सकता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अपने पैरों को सीधा रखें। फिर अपनी कोहनियों और पंजों की मदद से खुद को ऊपर उठाएं। अब अपनी नाभि को अंदर की ओर खींचें, ताकि आपको अपने पेट की मांसपेशियां कसती हुई महसूस हों। ध्यान रखें कि आपकी पीठ सीधी हो और आपके हिप्स नीचे न झुकें। कुछ सेकंड के लिए इस पोज़ में रहें, फिर आराम करें और रिपीट करें। इस एक्सरसाइज से मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए मैट पर घुटने मोड़कर दोनों पैरों को एक साथ रखकर बैठें। अपनी पीठ को थोड़ा पीछे की ओर झुकाएं। अब अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को एक तरफ से दूसरी तरफ पूरी तरह से घुमाएं, हाथ में थोड़ा वज़न, जैसे पानी की बोतल पकड़कर। ट्विस्ट के कई मूव्स करने की कोशिश करें। यह पेट की मांसपेशियों की मूवमेंट पर फोकस करता है, जिससे उन पर जमी चर्बी कम होती है।
अगर आप घर पर ही पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो उनके लिए हाई नीज़ काफी अच्छी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने पैरों को हिप्स की चौड़ाई के बराबर दूरी पर रखकर खड़े हों। अब अपने दाहिने घुटने को अपनी छाती तक उठाएं, उसे नीचे करें और फिर अपने बाएं घुटने को अपनी छाती तक उठाएं। बारी-बारी से दोनों पैरों से यह मूवमेंट करते रहें, जैसे आप एक ही जगह पर दौड़ रहे हों। इसे कई बार करने की कोशिश करें।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप यह एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए अपने पैरों को हिप-चौड़ाई जितना अलग रखें। अब अपने हिप्स को तब तक नीचे करें जब तक आपकी जांघें फर्श के पैरेलल न हो जाएं। अपने पैरों को मैट पर दबाएं और फिर जितना हो सके उतना ऊपर कूदें। फर्श पर उसी स्क्वाट पोजीशन में लैंड करें और फिर से ऊपर कूदें। शुरुआत में इन्हें कम सेट में करने की कोशिश करें।